Delhi Weather: दिल्ली में झमाझम बारिश से हुई सुबह की शुरुआत, सड़कें बनी दरिया तो घरों में भी घुसा नाले का पानी; IMD के अलर्ट से बढ़ेगी टेंशन
राजधानी दिल्ली में सोमवार से शुरू हुई तेज बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए गए और कई इलाकों में झमाझमा बारिश शुरू हो गई।
- भारत
- 3 min read
दिल्ली और इसके आस-पास इलाकों में बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह से ही कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है तो लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। मगर जलभराव की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी लोगों की टेंशन बढ़ाने वाली है।
राजधानी दिल्ली में सोमवार से शुरू हुई तेज बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और झमाझम बारिश हो रही है। शांतिपथ, आरके पुरम, भीकाजी कामा प्लेस और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं बाबा खड़क सिंह मार्ग सहित कुछ क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिल रही है।
दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए एक बार फिर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अयानगर में सर्वाधिक 69.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम में 68.8 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है। इस दौरान न्यूनतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और अधिकतम आर्द्रता 76 प्रतिशत रही।
बारिश के बाद जलभराव की समस्या
बीते दो दिनों से रूक-रूक हो रही भारी बारिश की वजह से राजधानी और आस-पास के इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। सड़कें दरिया बन गई है, जिसमें गाड़ियां रेंगती नजर आ रहा है। जलभराव की वजह ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ गई। सुबह-सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना पड़ रहा है। सड़कों पर जाम की वजह से लोग घंटों जाम में फंस जा रहे हैं।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यम और ऊपरी स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी ट्रफ दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से दिल्ली में तेज बारिश हुई है। विभाग का अनुमान है कि बुधवार से बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी और अगले कई दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 August 2026 at 09:33 IST