Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां; हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मयूर विहार से अक्षरधाम जाने वाले रास्ते पर बीती रात क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
North East Delhi Encounter
दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ | Image: ANI

राजधानी दिल्ली में बीती रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एक बदमाश के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मयूर विहार से अक्षरधाम जाने वाले रास्ते पर दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। आखिरकार क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। उस पर हत्या समेत कई गंभीर मामलों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी।

दिल्ली के मयूर विहार से अक्षरधाम जाने वाले रास्ते पर देर रात क्राइम ब्रांच और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। क्राइम ब्रांच को आरोपी के दिल्ली आने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मयूर विहार से अक्षरधाम जाने वाले लूप के पास ट्रैप बिछाया। जैसे ही बदमाश की मूवमेंट हुई, पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।

क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच मुठभेड़

पुलिस ने भी बचाव में कई राउंड गोली चलाई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग के बाद आखिरकर आरोपी पकड़ा गया।  मुठभेड़ के दौरान उसे गोली नहीं लगी और इस घटना में कोई पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है। आगे की जांच जारी है।

 मेरठ का रहने वाला है आरोपी 

आरोपी मेरठ का रहने वाला है। उस पर दिल्ली के छावला इलाके में फायरिंग और हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर में हवाई सेवाएं प्रभावित, कई उड़ानें डायवर्ट

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड