अपडेटेड 23 February 2026 at 17:55 IST

दिल्ली में 48 घंटे पानी बंद! 50 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी ठप, जल बोर्ड ने बताया पूरा टाइमटेबल; इमरजेंसी में टैंकर ऐसे मंगाए

दिल्ली के कुछ इलाकों में फिर एक बार पानी की समस्या देखने को मिलेगी। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने इसबारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंटरकनेक्शन का काम चल रहा है इसलिए कुछ इलाकों में 48 घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में नहीं आएगा पानी? 

Follow :  
×

Share


दिल्ली जल बोर्ड की जनता से अपील | Image: X/ Pixabay

Delhi Jal Board Alert: दिल्ली जल बोर्ड ने 25 से 27 फरवरी तक 48 घंटे पानी बंद रहने की सूचना दी। पोस्ट जारी कर DJB ने बताया कि द्वारका जल शोधन संयंत्र (Dwarka WTP) पर भाग्य विहार क्षेत्र में ट्विन रॉ वॉटर लाइन को मौजूदा लाइन से जोड़ने (इंटरकनेक्शन) का काम चल रहा है। जिसके चलते कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

दिल्ली जल बोर्ड ने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर तारीख और टाइम भी बताया है। पानी की ये समस्या 25 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे तक रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट भी जारी की गई है।  

इन इलाकों में रहेगी पानी की दिक्कत

  1. द्वारका उप शहर
  2. महावीर एन्क्लेव
  3. विजय एन्क्लेव
  4. उत्तम नगर की कॉलोनियां
  5. पोचनपुर
  6. भरथल
  7. अंबराही गांव
  8. मधु विहार
  9. सागरपुर
  10. कैलाश पुरी
  11. दुर्गा पार्क
  12. मंगला पुरी
  13. राज नगर फेज-। एवं ॥
  14. बगडोला गांव
  15. बिजवासन
  16. धुलसिरस
  17. बिंदापुर
  18. सेवक पार्क
  19. भारत विहार
  20. सीता पुरी
  21. राजा पुरी
  22. जीवन पार्क
  23. इंद्र पार्क
  24. मिलाप नगर
  25. चाणक्य प्लेस
  26. अर्जुन पार्क
  27. लक्ष्मी विहार
  28. बजरंग एन्क्लेव
  29. पालम
  30. मकसूदाबाद
  31. नया बाजार
  32. विजय पार्क
  33. साईं बाबा एन्क्लेव
  34. नंगली सकरावती
  35. गांव & एक्सटेंशन
  36. राणा जी एन्क्लेव
  37. श्याम विहार समूह
  38. कॉलोनियां
  39. रोशनपुरा समूह
  40. कॉलोनियां
  41. दीनपुर गांव
  42. मटियाला
  43. विश्वास पार्क
  44. साध नगर भाग-। एवं ॥
  45. नन्हे पार्क
  46. बामनौली गांव
  47. शाहबाद मोहम्मदपुर गांव
  48. कापसहेड़ा गांव
  49. आईजीआई एयरपोर्ट
  50. आईआईसीसी (यशोभूमि)
  51. नजफगढ़ टाउन और उसके आस पास के इलाके    

दिल्ली जल बोर्ड की जनता से अपील 

इनमें से ज्यादातर इलाके दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में आते हैं। यकीनन पानी की समस्या होने से लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे दिल्ली जल बोर्ड ने निवासियों से अपील की है कि, वे घर में पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पहले से पानी भरकर रखें। कार्य के दौरान पानी की कमी से बचने के लिए यह जरूरी है कि जितनी जरूरत हो उतना पानी ही इस्तेमाल करें।

पानी टैंकर के लिए आपातकालीन नंबर जारी 

केंद्रीय नियंत्रण कक्ष / सामान्य आपातकालीन: 1916
डी ब्लॉक जनकपुरी वॉटर इमरजेंसी: 011-23538495
द्वारका सब सिटी: 011-28521123, 011-25634274
नजफगढ़: 8527995818, 18001217744
पश्चिम विहार: 011-25281197

ये नंबर DJB द्वारा जारी सूचना में दिए गए हैं। किसी भी समस्या पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।  यह इंटरकनेक्शन कार्य पानी की सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है। नई लाइन जोड़ने से भविष्य में बेहतर और स्थिर पानी आपूर्ति सुनिश्चित होगी। DJB ने कहा है कि यह विकास कार्य है, जिससे लंबे समय में फायदा होगा। 

पानी का सदुपयोग करें- DJB

जनता को हुई असुविधा के लिए बोर्ड ने खेद जताया है और सहयोग की अपील की है। दिल्ली में पिछले कुछ महीनों से पानी की सप्लाई से जुड़ी कई समस्याएं आई हैं। DJB लगातार ऐसी सूचनाएं जारी कर रहा है ताकि लोग पहले से तैयार रहें। निवासियों से अपील की गई है कि कि पानी का सदुपयोग करें और बर्बादी से बचें। 

यह भी पढ़ें: पानीपत में लाठी-डंडों से लैस होकर कर्मचारियों ने किया बवाल, क्या है मांग

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 17:55 IST