अपडेटेड 22 March 2026 at 22:30 IST
सिलेंडर संकट के बीच अब 4 दिनों तक बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे दिल्लीवाले, इन इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित; LIST में कहीं आपका एरिया तो नहीं?
मिडिल ईस्ट (ईरान-इजरायल) में जारी जंग के चलते उपजे तेल संकट के चलते दिल्ली में गैस सिलेंडरों की पैनिक बुकिंग से लोगों की परेशानी अभी कम नहीं हुई कि दिल्लीवालों पर सूखे का साया मंडराने लगा है।
Delhi Water Crisis: मिडिल ईस्ट (ईरान-इजरायल) में जारी जंग के चलते उपजे तेल संकट के चलते दिल्ली में गैस सिलेंडरों की पैनिक बुकिंग से लोगों की परेशानी अभी कम नहीं हुई कि दिल्लीवालों पर सूखे का साया मंडराने लगा है। लगभग आधी दिल्ली की प्यास बुझाने वाले चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक अहम पाइप फट जाने से पानी का संकट आ गया है। अगले 4 दिन दिल्ली की आधी आबादी के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होने वाली है क्योंकि यहां पानी की बूंद के लिए लोग तसरने वाले हैं।
पाइप फटने से पंप हाउस में पानी भर गया है और मोट बंद हो चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि मरम्मत का तेजी से काम चल रहा है। लोगों से सावधानीपूर्वक पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क विवरण भी जारी किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पंप हाउस को सुखाने और बिजली के पैनल ठीक करने में कम से कम 3 से 4 दिन का समय लगेगा।
जल बोर्ड के इंजीनियरों के सामने ये है सबसे बड़ी चुनौती
जल बोर्ड के इंजीनियरों के लिए सबसे बड़ी चुनौती पंप हाउस से पानी निकालना और भीगे हुए संवेदनशील इलेक्ट्रिकल उपकरणों को दोबारा चालू करना है। जब तक मोटर और पैनल पूरी तरह सूख नहीं जाते तब तक पंपिंग शुरू करना खतरनाक हो सकता है। दिल्लीवासियों को सलाह दी गई है कि वे उपलब्ध पानी का संचय करें और उसे बहुत ही किफायत के साथ इस्तेमाल करें।
इन इलाकों में जल सप्लाई रहेगी प्रभावित
मरम्मत काम के चलते सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल एवं आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर एवं आसपास के क्षेत्र, करोल बाग, पहाड़गंज और NDMC के क्षेत्र, राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व/पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंदरपुरी एवं आसपास के क्षेत्र, कैंटोनमेंट, वसंत विहार, आरके पुरम, मुनिरका एवं दक्षिणी दिल्ली के कुछ भाग, तिमारपुर एवं मल्का गंज के कुछ क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
दो दिन इन इलाकों में होगी भारी जल संकट
23 मार्च (सोमवार) को दिल्ली के बीआई ब्लॉक, शालीमार बाग BPS, BW ब्लॉक शालीमार बाग BPS, आजादपुर मंडी, सेक्टर 18, 19 और बादली गांव में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं 24 मार्च को (मंगलवार) को यू एंड वी ब्लॉक शालीमार बाग BPS, SD ब्लॉक पीतमपुरा, आजादपुर मंडी, सेक्टर 18, 19 और बादली गांव में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 March 2026 at 22:30 IST