अपडेटेड 6 March 2026 at 08:39 IST

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट, इस खास आयोजन के चलते जारी हुई एडवाइजरी; इन रास्‍तों पर जाने से करें परहेज

दिल्ली में 6 से लेकर 8 मार्च तक कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्तों से बचने की सलाह भी दी है। पढ़ें ताजा ट्रैफिक एडवाइजरी

Follow :  
×

Share


दिल्ली में तीन दिन ट्रैफिक पर रहेगा असर; इस मार्ग पर जाने से करें परहेज | Image: @radhasoamishabad10/ ANI

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के कार्यक्रम को देखते हुए खास ट्रैफिक व्यवस्था कर ली है। यह कार्यक्रम राधा स्वामी सत्संग कॉम्प्लेक्स, भाटी माइंस, छतरपुर, महरौली में 6 से लेकर 8 मार्च 2026 तक चलेगा। देशभर से आए श्रद्धालु सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक इन रास्तों पर दिखेंगे।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि, इन तीन दिनों में 3 लाख तक श्रद्धालु जुट सकते हैं, जिससे छतरपुर और आसपास के इलाकों में भारी जाम लग सकता है।ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि छतरपुर रोड (एसएसएन मार्ग), भाटी माइंस रोड, महरौली-गुरुग्राम रोड, मंडी रोड और आस-पास की सड़कें प्रभावित होंगी। ऐसे में सलाह दी जा रही है कि भक्तों की भारी आवाजाही के कारण इन रास्तों पर जाने से बचें।

इन रास्तों पर भारी वाहन रहेंगे बैन

भाटी माइंस रोड पर छतरपुर रोड से गुरुग्राम रोड टी-पॉइंट और सत्संग कॉम्प्लेक्स तक भारी वाहनों (एचटीवी) का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों का दबाव बढ़ने पर गाड़ियों को मंडी रोड से जोनापुर कट होते हुए महरौली-गुरुग्राम रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इन रास्तों पर निकलना है तो अपनी यात्रा पहले से प्लान रखे और घर से जल्दी निकलें।

पब्लिक ट्रांस्पोर्ट का करें इस्तेमाल

भाटी माइंस इलाके में भी भारी भीड़ देखने को मिलेगी, इसलिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। वहीं, सत्संग में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुबह जल्दी पहुंचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की पहले से तैयारी

फरीदाबाद और गुरुग्राम से आने वाले वाहनों को डेरा बॉर्डर से आने को कहा गया है। क्योंकि आश्रम के आसपास कई फार्म हाउस और बैंक्विट हॉल होने से जाम की संभावना ज्यादा है। कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम पहले ही कर लिए हैं। वाहनों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार और पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। दिशा सूचक बोर्ड जगह-जगह लगाए गए हैं। इसके अलावा, आपातकालीन सेवाओं जैसे पुलिस, एंबुलेंस और दमकल वाहनों के लिए रास्ता हमेशा खुला रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील

फरीदाबाद से डेरा मोड़ होकर मंडी बॉर्डर आने वाले आपात वाहनों को महरौली-गुरुग्राम रोड इस्तेमाल करने की सलाह है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रास्तों के बारे में जानकारी लेकर ही इन रास्तों पर निकलें। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सलाह दी जा रही है कि इन रास्तों पर जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। घर से समय से पहले निकलें। साथ ही हेल्पलाइन नंबर (Whatsapp) 8750871493 , फोन नंबर- 011 25844444  भी जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं नए LG तरनजीत सिंह संधू? JNU से पढ़ाई, US में रहे राजदूत

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 08:39 IST