अपडेटेड 13 February 2026 at 10:28 IST
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, फौरन कराए गए खाली; जांच में जुटी पुलिस
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार की सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूलों को धमकी वाली कॉल मिली। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
Delhi School Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में आज यानी 13 फरवरी को फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया।
स्कूलों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। विभिन्न स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए स्कूलों को खाली करा दिया गया है। फिलहाल सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी
राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों में आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। विभिन्न स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और पुलिस के जवान पहुंच गए हैं और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस को पहला कॉल कब मिला?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीमें चेकिंग के लिए जगहों पर पहुंच गई हैं। धमकी के बारे में पहला कॉल सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर झंडेवालान में BD तमिल एजुकेशन को किया गया।' जानकारी के अनुसार इसके बाद अन्य स्कूलों से भी इसी तरह की धमकी की खबरें आने लगीं।
पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस जांच में जुटी गई है और धमकी भरे कॉल के सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 10:08 IST