Delhi Fire: दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, काले धुएं के गुब्बार के बीच जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे लोग-VIDEO
दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में आग बीती रात एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। रेस्टोरेंट के रसोई से उठती लपटों को देखकर पूरे रेस्टोरेंट में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए कई लोगों ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। देखें-VIDEO
- भारत
- 2 min read
दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार रात एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। जाफराबाद-मौजपुर स्थित उधम फिश रेस्टोरेंट के किचन में अचानक लगी आग की लपटें तेजी से फैल गईं, जिससे ऊपरी मंजिल पर धुआं भर गया। जान बचाने के लिए कई महिलाओं और पुरुषों ने खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।
रेस्टोरेंट में लोग रात को आराम से खाना खा रहे थे कि अचानक किचन में भयंकर आग भभक उठी। रसोई से उठती लपटों को देखकर पूरे रेस्टोरेंट में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। रेस्टोरेंट के मेन गेट से निकलने में दिक्कत होने के कारण कई लोग छत और पहली मंजिल की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए।
रेस्टोरेंट के रसोई में लगी भीषण आग
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग खिड़की से कूदते दिख रहे हैं। महिला-पुरुष सभी अपनी जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग लगा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात करीब 10:34 बजे वेलकम थाना क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
पहली मंजिल से कूदे लोग
फिश रेस्टोरेंट के किचन में अचानक आग लगी कैसे फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। रेस्टोरेंट का स्टाफ तत्काल सक्रिय हो गया और आग को बुझाने में जुट गया। इस बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। खैरियत रही कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। पहली मंजिल से कूदने वाले लोगों को भी मामूली चोट आई।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 14 October 2026 at 08:24 IST