Delhi: दिल्ली के लाखों घरों में बिजली गुल! द्वारका-जनकपुरी-बादली समेत किन-किन इलाकों में होगा लंबा पावर कट? देखें पूरी LIST

दिल्ली में द्वारका, जनकपुरी, नजफगढ़, पालम और उत्तर-दिल्ली समेत कई इलाकों में बिजली कई घंटे तक नहीं आएगी। बिजली कटौती का शेड्यूल भी जारी किया गया है कि, कहां-कहां पर कितनी देर तक बिजली नहीं रहेगी। जानें आपका इलाका इस लिस्ट में है या नहीं? इन इलाकों के लोगों को होगी परेशानी, पढ़ें पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


Delhi Power Cut | Image: Freepik

Delhi Power Cut: भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवालों के लिए एक बहुत बुरी खबर आई है। आज कई इलाकों में बिजली कम से कम आधे दिन तक नहीं आएगी। बिजली कटौती के लिए एक शेड्यूल जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि कहां-कहां, कितनी-कितनी देर के लिए बिजली काटी जाएगी।  

BSES राजधानी पावर लिमिटेड, BSES यमुना पावर लिमिटेड और टाटा पावर DDL ने नेटवर्क अपग्रेडेशन, मेंटेनेंस और प्रोजेक्ट वर्क के लिए ये शेड्यूल जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली के इलाकों में सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। जहां सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

बिजली कटौती का शेड्यूल  

द्वारका: सेक्टर-8 ब्लॉक D में (11 से 12 बजे ), सेक्टर-2 के पॉकेट-2 ( सुबह 10 से दोपहर 2 बजे)
जनकपुरी: पॉकेट G के हरि नगर में (10 से 12 बजे)
नजफगढ़: श्याम विहार-1 के दीनारपुर एक्सटेंशन और दुर्गा पार्क में (10:00-13:00)
खानपुर: देवली के संगम विहार में (11:00-12:30)
पालम: ब्लॉक D, सेक्टर-8 द्वारका और सीतापुरी पार्ट-1 में (11:05 से)
विकासपुरी: ब्लॉक M के हस्तसाल में (10:00-12:00)
टैगोर गार्डन: मुकरजी पार्क क्षेत्र (11:00-13:00)

उत्तर-दिल्लीवालों की भी कटेगी बिजली

उत्तर-दिल्ली में भी बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा। टाटा पावर DDL के मुताबिक, रोहिणी, बादली, किराड़ी और मॉडल टाउन जोन में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
पंसाली, अलीपुर, होलंबी खुर्द, रानीखेड़ा, राम विहार और आरजी मॉल क्षेत्र में 2 से 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।

क्यों काटी जा रही है बिजली? 

ज्यादा जानकारी के लिए बतादें पश्चिम विहार और नांगलोई में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस चलेगा। इस दौरान निहाल विहार, अध्यापक नगर, प्रधान एन्क्लेव और GH-8 ब्लॉक में ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस चलेगा। जिससे दिल्ली के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

ये बिजली कटौती नेटवर्क अपग्रेडेशन, नई LTAB सर्किट बिछाने, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस और पोल सीधा करने जैसे कामों के लिए की जा रही है। कंपनियों का कहना है कि यह काम बिजली सप्लाई को लंबे समय में बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। दिल्ली में इन दिनों तापमान 44 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी हो सकती है। इसलिए पहले से पानी की टंकियां भर लें, मोबाइल और पावर बैंक चार्ज रखें और इन्वर्टर बैकअप चेक कर लें।

यह भी पढ़ें: Heat Alert: दिल्ली में आज 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, IMD का रेड अलर्ट

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 May 2026 at 11:35 IST