Delhi AQI: लगातार 12वें दिन दिल्ली की हवा बेहद खराब, कई इलाके अब भी रेड जोन में; ज्वालामुखी की राख से भी बढ़ी टेंशन

Delhi Pollution: लगातार 12वें दिन दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज, 16 नवंबर को भी AQI 350 से 400 के बीच है। जानिए कहां कैसे हालात हैं?

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva/Republic

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हालात बिगड़े हुए हैं। जहरीली हवा में लोगों का सांस लेना दुभर हो गया। राजधानी की हवा लगातार 12वें दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की हुई। हालांकि आज (26 नवंबर) को हालात पहले से थोड़ा सुधरे हैं, लेकिन अब भी AQI बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली का औसत एक्यूआई 338 दर्ज हुआ है।

लगभग पूरी दिल्ली अब भी रेड जोन में बनी हुई है। ज्यादातर इलाकों में AQI 350 से 400 के बीच है। वहीं, कई इलाकों में ये 400 के आंकड़े को भी पार कर गया। दिल्ली-NCR की बिगड़ी हवा के बीच इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने से आई राख भी टेंशन बढ़ा रही है।

आज कहां कितना है AQI?

आज, 26 नवबंर को राजधानी की हवा जहरीली बनी हुई है। कई इलाके स्मॉग की मोटी चादर से ढके नजर आए।

  • आनंद विहार- 360
  • अशोक विहार- 359
  • बवाना- 372
  • बुराड़ी- 346
  • ITO- 352
  • जहांगीरपुरी- 364
  • मुंडका- 367
  • नजफगढ़- 315
  • नरेला- 350
  • पटपड़गंज- 350
  • पंजाबी बाग- 361
  • आरके पुरम- 343
  • रोहिणी- 375
  • शादीपुर- 344
  • सोनिया विहार- 340
  • विवेक विहार- 362
  • वजीरपुर- 371

ज्वालामुखी की राख के भी असर की संभावना

दिल्ली में हवा से बिगड़े हालात के बीच एक और चिंता सामने आई है। इथियोपिया के अफार इलाके में हायली गुब्बी नाम का ज्वालामुखी फटा है और इसकी राख करीब 14 किलोमीटर ऊंचाई तक पहुंचकर अब पूर्व दिशा में फैल रही है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि राख का बड़ा हिस्सा चीन की ओर जा रहा है, मॉडल्स ने दिल्ली-NCR, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पर भी इसके हल्के असर की संभावना है।

कितना रहेगा दिल्ली का तापमान?

बता दें कि दिल्ली का तापमान भी गिर रहा है। इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार (26 नवंबर) को तापमान 24 और 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार 26 से 28 नवंबर तक हवा में कोई खास सुधार नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: 20 साल से जहां रह रहा लालू परिवार, अब क्यों छिन रहा 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास? राबड़ी के बाद तेजप्रताप को भी खाली करना होगा बंगला

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 26 November 2025 at 10:31 IST