दिल्ली पुलिस का X अकाउंट हैक, DP और BIO बदला, हैकर ने लिखा इस वेबसाइट का नाम, यूजर भी हैरान

Delhi Police Twitter Hacked: हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली दिल्ली पुलिस के एक्स अकाउंट पर साइबर अटैक हुआ है।

 
Follow :
Delhi Police Twitter Hacked | Image: X

Delhi Police Twitter Hacked: दिल्ली पुलिस के X अकाउंट पर साइबर अटैक हुआ है। हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली दिल्ली पुलिस का अकाउंट मंगलवार रात को हैक कर लिया गया। अनजान हैकर ने दिल्ली पुलिस के अकाउंट की प्रोफाइल को तो बदला है, साथ ही बायो डिटेल्स को भी चेंज कर दिया। 

दिल्ली पुलिस का X अकाउंट पर करीब 12 मिनट तक हैक रहा। हैकर ने कवर फोटो को बदलकर मैजिक इडन (Magic Eden) की तस्वीर लगा दी। मैजिक ईडन एक मल्टीचेन एनएफटी मार्केटप्लेस है। इतना ही नहीं, हैकर ने लिंक में linktr.ee/magiceden हाइपरलिंक कर दिया था। इसके कुछ देर बाद ही प्रोफाइल और कवर फोटो को बदलकर दिल्ली पुलिस के X अकाउंट को मैजिक ईडन के X अकाउंट की तरह कर दिया गया। 

दिल्ली पुलिस को IP एड्रेस की तलाश

इसके कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने अपने X अकाउंट को रिकवर कर लिया। साइबर यूनिट को अकाउंट रिकवर करने में करीब 12 मिनट लगे। अब दिल्ली पुलिस की साइबर टीम एक्स अकाउंट को हैक करने के लिए इस्तेमाल किए गए IP एड्रेस का पता लगाने के लिए काम कर रही है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने जनता को आश्वासन दिया है कि हैकरों की पहचान होने पर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 'राहुल के प्रति INDI में अविश्वास को दबाने के लिए धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव', BJP का पलटवार

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 December 2024 at 21:14 IST