BREAKING: दिल्ली पुलिस के जवान ने द्वारका इलाके में की खुलेआम फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत; आरोपी पुलिसकर्मी फरार
स्पेशल सेल में तैनात दिल्ली पुलिस के एक जवान ने कथित तौर पर दिल्ली के द्वारका इलाके में गोलीबारी की।
स्पेशल सेल में तैनात दिल्ली पुलिस के एक जवान ने कथित तौर पर दिल्ली के द्वारका इलाके में गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो मजदूरों को गोली लगी। इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह घटना देर रात हुई। आरोपी फरार है। दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल नीरज का घर जाफरपुर कला की मेन रोड पर है। अंदर कॉलोनी में कुछ मजदूर रहते हैं। मजदूर पार्टी कर रहे थे और शराब के नशे में थे। शोर शराबे को लेकर बहसबाजी हुई और हेड कांस्टेबल ने गोली चला दी।
आरोपी कांस्टेबल फरार
क्या कांस्टेबल भी शराब के नशे में था, इस फैक्ट की जांच की जा रही है। आरोपी कांस्टेबल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बॉडी का पोस्टमोर्टम करवाकर बॉडी परिवार को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 26 April 2026 at 15:46 IST