दिल्ली पुलिस का ASI 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, गाड़ी छोड़ने की एवज में मांगी थी रकम

Delhi News: CBI ने दिल्ली पुलिस के ASI को 40 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 
Follow :
Representative image of CBI | Image: PTI

New Delhi: CBI ने दिल्ली पुलिस के ASI को 40 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ASI ने गाड़ी छोड़ने की एवज में रकम मांगी थी।

इससे पहले दिल्ली के अलग-अलग थानों में हुई सीबीआई रेड में कई पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया था। बताया गया था कि सभी पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इन अधिकारियों को किया गया था गिरफ्तार

पटपड़गंज इलाका: सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में दो हेड कांस्टेबल सुधाकर और राजकुमार को गिरफ्तार किया है।

गोविंद पुरी: स्पेशल ब्रांच में तैनात एक हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

हौज खास: दो पुलिसकर्मी, एक एसआई और एक एचसी गिरफ्तार

सूत्रों की मानें तो शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने जोन 2 यानी साउथ दिल्ली, साउथ वेस्ट, साउथ ईस्ट, आउटर दिल्ली, नई दिल्ली और वेस्ट दिल्ली के अधिकारियों को तलब कर मीटिंग की। 26 जुलाई को भी द्वारका सेक्टर 23 पुलिस स्टेशन के एक सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को घूस लेते सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार के मामले

जनवरी 2024- 2 पुलिसकर्मी गिरफतार किए गए जबकि एक के खिलाफ जबरन उगाही का मामला दर्ज किया गया।

फरवरी 2024- नंदनगरी और जामिया नगर थाने से 2 पुलिसकर्मियों को घूस लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया।

मार्च 2024- वेलकम पुलिस स्टेशन के एक पुलिसकर्मी को बस ऑपरेटरों से उगाही करते हुए पकड़ा गया।

मई 2024-हेड कांस्टेबल को कंस्ट्रक्शन की परमिशन देने की एवज में 10 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा गया।

जून 2024- छावला पुलिस स्टेशन का एक पुलिसकर्मी घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया। दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के 5 पुलिसकर्मियों को शराब तस्करों से पैसे ऐंठने और उनके अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शाहदरा में तैनात एक पुलिसवाले को घूस लेते पकड़ा गया।

ये भी पढ़ेंः UP पुलिस भर्ती: अभ्यार्थियों को योगी सरकार की सौगात, पेपर देने वाले छात्रों के लिए बस का सफर मुफ्त

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 27 July 2024 at 17:11 IST