Delhi: हरि नगर के सर्वोदय विद्यालय में मिड-डे-मील में छिपकली मिलने से स्टूडेंट्स में हड़कंप, सैंपल जांच के लिए भेजे

दिल्ली के हरिनगर में सर्वोदय सह-शिक्षा विद्यालय के मिड-डे मील में मृत छिपकली मिलने का मामला सामने आया है, खाने बांटते वक्त मृत छिपकली सामने आई, तब तक कुछ बच्चों को खाना दिया जा चुका था, गनीमत रही की मौके पर तुरंत खाना वितरण रोका गया, इसके बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए। पूरी खबर पढ़ें

 
Follow :
स्कूल के मिड-डे मील में मृत छिपकली मिली | Image: Representative

Dead lizard in school mid day meal: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पश्चिमी इलाके हरिनगर के स्कूल से हैरान और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया हैं, जहां सर्वोद्य सह शिक्षा विद्यालय में मिड-डे मील के खाने में मरी हुई छिपकली मिली। हालांकि घटना 3 जुलाई की बताई जा रही है, सुबह के वक्त बच्चों को खाना बांटा जा रहा था। 2-3 बच्चों को खाना परोसने के बाद स्कूल के कर्मचारी ने उसी वक्ता खाने के बर्तन में मृत छिपकली देखी। जिसके बाद कर्मचारी ने देर ना करते हुए तुरंत इसकी सूचना स्कूल प्रशासन को दी।

भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए 

जैसे ही छिपकली देखी गई, स्कूल प्रशासन ने खाने का वितरण उसी वक्त पूरी तरह रोक दिया। बच्चों को आगे कोई खाना नहीं दिया गया, जिसके बाद संदिग्ध भोजन के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इससे ये पता चलेगा कि खाने में और कोई समस्या तो नहीं थी। हरिनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि छिपकली खाने में कैसे पहुंची, पूरा मामला गंभीरता से लिया जा रहा है।

किसी बच्चे की नहीं बिगड़ी तबीयत 

अभी तक इस घटना से किसी भी छात्र या स्कूल स्टाफ की तबीयत खराब होने की कोई सूचना नहीं मिली है। गनीमत रही कि फूड पॉइजनिंग की भी कोई शिकायत नहीं आई, स्कूल प्रशासन और पुलिस दोनों ने इस बात की पुष्टि की है। मिड-डे मील योजना सरकारी स्कूलों के बच्चों के पोषण के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे मामले अभिभावकों और बच्चों दोनों को चिंता में डाल देते हैं। ये घटना ध्यान दिलवाती है कि स्कूलों में खाना तैयार करने और बांटने की पूरी प्रक्रिया पर सख्त निगरानी रखनी चाहिए। नियमित जांच और बेहतर स्वच्छता के मानक अपनाने से ही ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। फिलहाल पुलिस और स्कूल प्रशासन दोनों इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं।  

यह भी पढे़ं: ढेर सारे इमोशंस, खुशियां और... अंशुला की शादी से पहले इमोशनल हुए अर्जुन
 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 6 July 2026 at 13:33 IST