ढेर सारे इमोशंस, खुशियां और... अंशुला की शादी से पहले इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, Unseen Photos शेयर कर लिखा भावुक नोट

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने बहन के प्री-वेडिंग फंक्शन से जुड़ी कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने अंशुला के लिए इमोशनल पोस्ट भी लिखा।

Arjun Kapoor
Arjun Kapoor | Image: Instagram

Anshula Kapoor Wedding: बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आज, 6 जुलाई 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग सात फेरे लेंगी। बहन की शादी को लेकर अर्जुन कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बहन पर ढेरों प्यार लुटाया।

'हाफ गर्लफ्रेंड' फेम एक्टर अर्जुन कपूर ने बहन की मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी से कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'ढेर सारी भावनाएं, ढेर सारी खुशियां... और ये तो बस शुरुआत है। मेहंदी से शुरुआत हुई और समापन हुआ वो भी भरे हुए दिलों के साथ।'

गले लगकर रोए अर्जुन-अंशुला

इन तस्वीरों में हंसी, खुशी और भावुक कर देने वाले पल कैद हैं। एक तस्वीर में अंशुला भाई को गले लगाए नजर आ रही हैं। विदाई से पहले उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। इस दौरान अर्जुन बहन को संभालते दिखाई दिए।

झूमकर नाचा कपूर परिवार

जश्न की तमाम अन्य तस्वीरों में अर्जुन समेत पूरा कपूर परिवार नाचते-गाते दिखा। कपूर खानदान की बेटी का घर बसने पर हर किसी के चेहरे पर खुशी छाई रही। दुल्हन अंशुल ने न सिर्फ भाई अर्जुन बल्कि, बहन जान्हवी और खुशी के साथ भी खूब ठुमके लगाए। वहीं पिता बोनी कपूर ने बड़ी बेटी अंशुला पर जमकर प्यार लुटाया।

Advertisement

अर्जुन पर गिरे अंशुला के कलीरे

मेहंदी की रस्म के दौरान खुशी और जान्हवी ने भी हाथों पर मेहंदी रचाई। वहीं अर्जुन कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने जमकर डांस किया। इन तस्वीरों में 'चूड़ा सेरेमनी' की भी झलक है। इसमें लगभग पूरा कपूर परिवार इकट्ठा हुआ। ट्रेडिशनल पंजाबी रस्म में जब अंशुला ने परिवार के कुंवारों पर कलीरे झटके, तो उसका एक हिस्सा अर्जुन कपूर पर भी जा गिरा। ये देखकर पूरे खानदान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

एक दिन में निपट जाएगी शादी

बोनी कपूर ने बताया कि अंशुला और रोहन की शादी वन-डे अफेयर होगी। यानी शादी की सभी रस्में एक दिन में ही पूरी होंगी। इसके बाद एक शानदार कॉकटेल पार्टी थ्रो की जाएगी। हालांकि, अभी शादी के शुभ मुहूर्त को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

लग्जरी होटल में सात फेरे लेंगे अंशुला-रोहन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंशुला और रोहन मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में ग्रैंड वेडिंग करेंगे। इस शादी में कपूर परिवार, करीबी रिश्तेदार और बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि मेहमानों के लिए मॉर्डन इंडियन ड्रेस कोड रखा गया है।

यह भी पढ़ें: खाना छोड़ा, घर जाने की जिद पर अड़ी... Lock Upp में सुनीता आहूजा का हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन, रोते हुए बोलीं- गोविंदा ने मना किया था

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड