अपडेटेड 17 February 2025 at 19:54 IST
दिल्ली CM नाम के ऐलान में देरी पर AAP ने उठाए सवाल तो BJP का पलटवार- ये किसी व्यक्ति की पार्टी नहीं है बल्कि लाखों-करोड़ों...
Delhi CM Face: दिल्ली CM के नाम के ऐलान में देरी को लेकर AAP ने BJP को घेरा तो सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने जमकर पलटवार किया है।
Delhi New CM Oath Ceremony: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार 27 साल बाद वापसी कर रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में नए मुख्यमंत्री (Delhi CM Face) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इसके लिए सभी तैयारी भी शुरू हो गई है। इस बीच भाजपा (Bhartiya Janta Party) सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने बताया कि आखिर शपथग्रहण समारोह के आयोजन के लिए रामलीला मैदान ही क्यों चुना गया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (AAM Aadmi Party) दिल्ली के सीएम फेस को लेकर लगातार बीजेपी पर हमलावर है, जिसे लेकर भाजपा सांसद ने पलटवार किया।
भाजपा सांसद चंदोलिया ने कहा, "सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 20 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ होगी। अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे। कार्यकर्ता और काफी लोग उस शपथग्रहण समारोह में रहने वाले हैं। रामलीला मैदान चुनने का सीधा मतलब है, बीजेपी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री को डबल इंजन की सरकार दी है। ये (शपथग्रहण की) जगह छोटी जगह होती तो हजारों लोग इसको नहीं देख पाते। इसलिए ये शपथग्रहण रामलीला मैदान में हो रही है।"
CM फेस को लेकर आप के आरोपों पर BJP सांसद का पलटवार
आम आदमी पार्टी लगातार सीएम फेस को लेकर भाजपा पर आरोप लगा रही है। वहीं भाजपा सांसद ने पलटवार करते हुए कहा, "बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व तैयारी कर रहा है। जिनका चयन होगा, वो सभी को मान्य होगा। ये किसी व्यक्ति की पार्टी नहीं है, ये लाखों-करोड़ों लोगों की पार्टी है। परसों तक दिल्ली के मुख्यमंत्री की घोषणा संभवत: हो जाएगी।"
कांग्रेस पर बरसे योगेंद्र चंदोलिया
भाजपा सांसद ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा राहुल गांधी के सलाहकार हैं। कांग्रेस की किसी ने लुटिया डूबोई है तो उनका नाम सैम पित्रोदा है। पीएम मोदी सरकार को वो चीन के बारे में ज्ञान बांट रहे हैं। हमें उनके ज्ञान से लेना देना नहीं है। हमारे चीन के साथ संबंध जब जानते हैं। कांग्रेस और चीन का गठजोड़ देश की जनता जानती है।
लोगों के मन में कूट-कूटकर भरी आस्था
बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कुंभ में लोगों की भीड़ आने पर कहा, "जब धर्म की बात आती है तो हर व्यक्ति 144 साल बाद कुंभ में जाना चाहता है। लोग संभलकर जाएं, अपनी जान भी बचाएं, दूसरे को भी खतरे में ना डालें। जहां 18 मौत हुई, उसके अगले दिन भी उतनी ही भीड़ रही, इसका मतलब लोगों के मन में कूट-कूट कर आस्था भरी हुई है।"
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 17 February 2025 at 19:54 IST