Delhi New CM: 200 सांसद, NDA के मुख्यमंत्री और हजारों साधु-संत... शपथ ग्रहण में कौन-कौन होगा शामिल? बैठक में कई बड़े फैसले

Delhi CM Oath: राजधानी दिल्ली में नए सीएम के राजतिलक की तैयारी रामलीला मैदान में शुरू हो गई है। बीजेपी के बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Two deputy CMs for Delhi?
दिल्ली में नए CM के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू। | Image: PTI

Delhi New CM: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के राजतिलक (Delhi CM Oath) तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को दिलवालों के शहर दिल्ली में बीजेपी ( BJP Government in Delhi) की सरकार का गठन होने की संभावना है। हालांकि, अबतक औपचारिक तौर पर किसी तरह का कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन 20 फरवरी की शाम साढ़े 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह (Delhi New CM Oath Ceremony) हो सकता है। शपथग्रहण समारोह में 200 से ज्यादा सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है।

इसके अलावा NDA के मुख्यमंत्री और हजारों साधु-संत भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़े स्तर पर किया जाएगा, और इसमें तकरीबन 1 लाख लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली के शपथ ग्रहण समारोह में इतना तय है कि कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी भी यहां देखी जा सकती है।

VIP और VVIP के लिए अलग सिटिंग एरिया होगा

सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि रामलीला मैदान में पूरे एरिया को कवर किया जाएगा। यहां वीआईपी और वीवीआईपी के लिए बैठने की अलग सीटिंग एरिया होगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्री, कॉरपोरेट जगत के उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण को लेकर दिल्ली बीजेपी में बड़ी बैठक खत्म

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई की सोमवार शाम को जारी बड़ी बैठक खत्म हुई। बैठक में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में विनोद तावड़े, तरुण चुघ के अलावा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Advertisement

BJP नेता तैयारियों का जायजा लेने कल सुबह पहुंचेंगे रामलीला मैदान

दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा नेता  विनोद तावड़े,तरुण चुग, वीरेंद्र सचदेवा कल सुबह रामलीला मैदान जाएंगे। रामलीला मैदान की ओर जाने वाले सभी रास्ते 19 फरवरी की रात से ही बंद हो जाएंगे। सिर्फ वीवीआईपी वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा।

संगीत का रंगारंग कार्यक्रम भी होगा आयोजित

रामलीला मैदान के मंच पर शपथ ग्रहण समारोह से पहले गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कैलाश खैर की प्रस्तुति भी होगी। इसके अलावा फिल्मी सितारे अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय, हेमा मालिनी, कैलाश खैर सहित 50 से ज्यादा फिल्मी सितारे मौजूद रहेंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Stampede: प्लेटफॉर्म टिकट बंद... भगदड़ के बाद एक्शन में रेलवे, भीड़ को देखते हुए बदले कई नियम, यात्रा के पहले जान लीजिए

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड