Delhi Pollution: कब मिलेगी राहत... GRAP 1 से लेकर GRAP 3 लागू करने पर भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेकाबू, क्लाउड सीडिंग पर फैसला कब?

दिल्ली सरकार की प्रदूषण कम करने की सभी कोशिशें नाकाम होने के बाद अगर बारिश होती है तो प्रदूषण कम हो सकता है। लेकिन इंद्र देवता फिलहाल दिल्ली-NCR पर मेहरवान होते नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में क्लाउड सीडिंग के जरिए बारिश कर दिल्ली के प्रदूषण को कम करने पर विचार किया जा सकता है।

 
Follow :
दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल | Image: ANI

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। अक्टूब महीने से ही दिल्ली वालों को चिंता सता रही थी कि इस बार सर्दियों के मौसम में प्रदूषण पर कैसे कंट्रोल होगा। ये चिंता दिवाली से पहले ही और गहरा गई, जब 21 अक्टूबर को ही GRAP 1 (Graded Response Action Plan) लागू करना पड़ा। अब सवाल उठ रहा है कि दिल्ली की दमघोंटू हवा से कैसे निजात मिलेगी। ऐसे में अगर बारिश भी नहीं होती है तो क्लाउड सीडिंग से प्रदूषण कम करने के बारे में सोचा जा सकता है। लेकिन लाख टके का सवाल ये है कि क्लाउड सीडिंग का फैसला कब और कोन करेगा?

दिवाली के बाद से प्रदूषण के स्तर में जोरदार उछाल

इस साल दिवाली के दिन से प्रदूषण के कारण दिल्ली-NCR की हवा में जो जहर घुला है वो कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दीपावली के एक दिन पहले यानी 7 नवंबर को राजधानी दिल्ली में औसत AQI (Air quality Index) 369 था, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बुरा हाल हो गया। औसत AQI तो 376 रहा, लेकिन दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रीयल टाइम AQI हजार से ऊपर पहुंच गया, मीडिया रिपोर्टस में ऐसा दावा किया गया है।

दीवाली के बाद 9 नवंबर की बात करें तो सुबह से दोपहर तक AQI 370-371 तक और कुछ जगहों पर 400 के पार पहुंच गया। 10 नवंबर को 24 घंटे का औसत AQI 300 के करीब और इसके ऊपर बना रहा। आज बुधवार 11 नवंबर को भी हालात सुधरे नहीं हैं।

बुधवार 11 नवंबर को कहां कितना प्रदूषण?

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ दिल्ली की बात करें तो छावला में AQI आज बुधवार 11 नवंबर को सबसे ज्यादा 396 दर्ज किया गया। इसके बाद चांदनी चौक में 379, DTU में 375, IIT दिल्ली में 375, नार्थ कैंपस में 374, ITO में 367, पूसा में 359 तो बुराड़ी क्रॉसिंग में 362 AQI दर्ज किया गया। इसी तरह पंजाबी बाग में 341, JNU में 339 तो आया नगर में 337 AQI दर्ज किया गया। यानी दिवाली के बाद से दिल्ली की हवा में जो पटाखों का जहर घुला है वो अब तक कम नहीं हो रहा है और AQI 300 से ऊपर बना हुआ है।

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए GRAP 3 लागू

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए पहली बार 21 अक्तूबर को GRAP 1 लागू किया गया था। उसके कुछ दिन बाद ही 2 नवंबर 2026 को GRAP 2 लागू करना पड़ा, जब AQI 324 तक पहुंच गया। इसके बाद 6 नवंबर को जब AQI 382 तक पहुंच या तो GRAP 3 लागू किया गया। लेकिन ग्रैप 3 के प्रतिबंध भी दीपावली के बाद बिल्कुल नाकाफी साबित हो रहे हैं।

GRAP 3 लागू होने पर क्या-क्या प्रतिबंधित?

ग्रैप 3 लागू होने के बाद निर्माण कार्य, डेमोलिशन पर सख्ती रहती है। इसके अलावा पुराने ड्रायर (BS-III और BS-1V डीजल) पर प्रतिबंध रहता है। इस दौरान स्टोन क्रेशनर, माइनिंग पर रोक रहती है। स्कूलों में हाइब्रिड मोड आदि में काम करने का प्रावधान लागू रहता है। GRAP 3 लागू होने के बाद इसे तुरंत नहीं हटाया जाता है। CAQM समीक्षा के बाद ही इस चरण को हटाया जा सकता है।

क्लाउड सीडिंग के जरिए प्रदूषण कम करने की उम्मीद

दिल्ली सरकार की प्रदूषण कम करने की सभी कोशिशें नाकाम होने के बाद अगर बारिश होती है तो प्रदूषण कम हो सकता है। लेकिन इंद्र देवता फिलहाल दिल्ली-NCR पर मेहरवान होते नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में क्लाउड सीडिंग के जरिए बारिश कर दिल्ली के प्रदूषण को कम करने पर विचार किया जा सकता है।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा ने क्या कहा?

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ममजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा कि IIT कानपुर की देखरेख में क्लाउड सीडिंग ट्रायल चल रहे हैं और स्टडी पूरी होने और पॉजिटिव नतीजे आने के बाद उनके लागू होने और संभावित बारिश के बारे में जानकारी शेयर की जाएगी। सिरसा ने कहा कि कानपुर में कई एयरक्राफ्ट हैं और दिल्ली में हजारों हैं। 

उन्होने कहा कि IIT कानपुर इन ऑपरेशन्स की देखरेख करता है। वे रिसर्च के रूप में लगातार ट्रायल करते रहते हैं। ये चल रही स्टडी का हिस्सा है। एक बार जब स्टडी के पॉजिटिव नतीजे आ जाते हैं और यह पूरी हो जाती है तो हम यह जानकारी देंगे कि क्लाउड सीडिंग कैसे और कब की जाएगी और इससे कब बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें; दिल्ली-NCR में भीषण प्रदूषण, रोजाना 30 सिगरेट पीने जितना नुकसान... SC में उठा मुद्दा तो CJI बोले- हम पुरानी परंपरा की ओर क्यों नहीं लौटते?

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 November 2026 at 22:59 IST