अपडेटेड 3 December 2025 at 11:43 IST

Pollution: स्मॉग की चादर में लिपटा अक्षरधाम, दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाल-बेहाल, फिर 400 पार पहुंचा AQI; कहां कैसे हालात?

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। आज एक्यूआई फिर से खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया। कई इलाकों में AQI 400 से ज्यादा है। आज सुबह सबसे ज्यादा AQI चांदनी चौक इलाके में दर्ज हुआ।

Follow :  
×

Share


Delhi NCR Pollution | Image: ANI, Freepik

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण अपने चरम पर पहुंचा हुआ है। हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। जहरीली हवा में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। प्रदूषण की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। बुधवार (3 दिसंबर) को वायु प्रदूषण का स्तर फिर 'गंभीर' स्तर पर पहुंच गया। कई जगहों पर AQI 400 के ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

इस वक्त दिल्ली-NCR स्मॉग की चादर में लिपटी हुई है। हवा में जहर घुला हुआ है और विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। बुधवार सुबह दिल्ली का AQI 376 रहा, जो 'गंभीर' स्तर के करीब है।

कई जगहों पर फिर 400 के पार पहुंचा AQI

आज सुबह अक्षयधाम से लेकर इंदिरा गेट, एम्स, गाजीपुर समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार रहा। दिल्ली का प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर स्मॉग की चादर में लिपट नजर आया। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का क्षेत्र जहरीली धुंध की घनी परत से घिरा हुआ दिखा और इस क्षेत्र में AQI 356 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार सुबह 9 बजे के आसपास सबसे ज्यादा AQI चांदनी चौक में सबसे ज्यादा AQI दर्ज किया गया। जानिए इस वक्त कहां कैसे हालात हैं? 

आनंद विहार- 400 
अशोक विहार- 398
बवाना- 401
बुराड़ी- 428
आईटीओ- 379
जहांगीरपुरी- 404
मुंडका- 389
नजफगढ़- 359
नरेला- 361
पटपड़गंज- 384
पंजाबी बाग- 380
आरके पुरम- 416
रोहिणी- 417
सोनिया विहार- 393
विवेक विहार- 406
वजीरपुर- 400

NCR का बुरा हाल

बात अन्य इलाकों की करें तो नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी ऐसे ही हाल हैं।

नोएडा- 352
इंदिरापुरम- 409
लोनी- 426

दिल्ली में ठंड भी बढ़ी

दिल्ली में प्रदूषण के बीच तापमान भी लगातार गिर रहा है। मंगलवार, 2 दिसंबर को अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सोमवार के मुकाबले 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। 4 से 6 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान घटकर 22-24 डिग्री और रात का तापमान 5-8 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: Cylone Ditwah: चक्रवाती तूफान दित्वा का दक्षिण भारत में कहर, IMD ने आज इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, पुडुचेरी में स्कूल -कॉलेज बंद

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 3 December 2025 at 11:43 IST