अपडेटेड 7 November 2025 at 09:39 IST
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में नहीं थम रहा प्रदूषण का कहर, कई जगहों पर दमघोंटू हुई हवा, घर से निकलने से पहले जान लें ताजा AQI
Delhi Pollution: दिन पर दिन दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। कई जगहों पर लोगों को शुद्ध हवा लेने में काफी मुश्किल हो रहा है। कई जगहों पर AQI स्तर 400 के करीब पहुंच गया है।
Delhi Pollution: देश की राजधानी के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर पिछले कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर इतना खराब हो गया है कि आम लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। पिछले कई दिनों से कई हिस्सों में धुंध की मोटी चादर छाई हुई है। कुछ इलाकों में तो वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में भी दर्ज किया गया है।
जी हां, गुरुवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा आकड़ों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के साथ-साथ आनंद विहार और फदरजंग अस्पताल के आसपास धुंध की परत छाई हुई है। CPCB द्वारा दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अन्य कई इलाकों को 'खराब' श्रेणी में रखा गया है। वायु प्रदूषण के चलते लोगों को आंखों में जलन और सांस संबंधी समस्याएं भी हो रही हैं।
आनंद विहार के आसपास AQI 400 के करीब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार आनंद विहार के आसपास आज सुबह से ही धुंध की एक परत छाई हुई है। इस इलाके में AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 329 है, जिसे 'बेहद खराब' श्रेणी में रखा गया है। खबरों के अनुसार वायु प्रदूषण के चलते लोगों को आंखों में जलन और सांस संबंधी समस्याएं हो रही हैं।
सफदरजंग अस्पताल के आसपास AQI 300 के करीब
आनंद विहार के साथ-साथ सफदरजंग अस्पताल के आसपास भी सुबह से ही धुंध की एक परत छाई हुई है। CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार सफदरजंग इलाके का AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 222 है, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया है। यहां भी लोगों को सांस लेने में परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है।
इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर AQI खराब
आनंद विहार और सफदरजंग के अलावा, इंडिया गेट के साथ-साथ कर्तव्य पथ पर AQI का स्तर बेहद खराब बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार इंडिया गेट और कर्तव्य पथ का AQI स्तर भी 'खराब' श्रेणी में रखा गया है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 7 November 2025 at 09:39 IST