Delhi: 'मोना को बचा लेना, एक छोटी फैमिली बनाना चाहती थी लेकिन, अब मैं जा रही हूं मम्मी...', ससुराल में फंदे में लटकने से पहले बनाया भावुक VIDEO

दिल्ली के नांगलोई इलाके से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 24 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले महिला ने अपने मोबाइल में एक बेहद भावुक और दर्दनाक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब पुलिस के हाथ लगा है।

 
Follow :

देश की राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 24 वर्षीय विवाहिता टीना ने अपने ससुराल में आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक बेहद दर्दनाक और भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया। तीन मिनट से अधिक लंबे इस वीडियो क्लिप में जिंदगी की जंग हार चुकी एक बेटी और मां की बेबसी साफ नजर आ रही है।

'पापा मैं जा रही हूं...' – आखिरी वीडियो की दर्दभरी दास्तां

वीडियो में टीना रोते हुए अपने पिता से कहती सुनाई दे रही हैं, 'पापा मैं जा रही हूं।' उन्होंने बेहद भावुक लहजे में अपने माता-पिता से गुजारिश की कि उनकी मौत के बाद वे किसी से कानूनी लड़ाई न लड़ें। इसके साथ ही, एक मां का अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी के प्रति दर्द भी छलक उठा। टीना ने हाथ जोड़कर अपने मायके वालों से विनती की कि उनकी बेटी का ख्याल वही रखें और उसे किसी और को, यहां तक कि उसके पिता टीना के पति को भी न सौंपा जाए। मंगलवार दोपहर को टीना का शव उनके कमरे में पंखे से लटका मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में मातम और सनसनी फैल गई।

ससुराल वालों पर प्रताड़ना और 'काले जादू' का आरोप

घटनास्थल से पुलिस को कोई लिखित सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके कारण मोबाइल में रिकॉर्ड यह वीडियो ही अब इस मामले का सबसे बड़ा और पुख्ता सबूत बन चुका है। वीडियो में टीना ने रो-रोकर अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना की कहानी बयां की। उन्होंने कहा कि वह बस एक छोटा और सुखी परिवार चाहती थीं, लेकिन उन पर 'काले जादू' करने के झूठे लांछन लगाए गए। टीना ने अपने पति को मानसिक रूप से अस्थिर बताते हुए कहा कि अब उनके साथ घुट-घुट कर रहना नामुमकिन हो चुका था।

June 25, 2026

ये भी पढ़ें - 16 पासपोर्ट, 6 साल, 6 महीने, 22 दिन में किया पूरी दुनिया का सफर...सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस शख्स की अनोखी कहानी
 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 25 June 2026 at 14:48 IST