मॉडल मुस्कान के कातिल जिम ट्रेनर इमरान का आधी रात एनकाउंटर, दिल्ली पुलिस ने दोनों पैरों में मारी गोली; तिलकनगर हत्याकांड में एक्शन

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय छात्रा और मॉडल मुस्कान की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी इमरान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

 
Follow :
मॉडल मुस्कान के कातिल जिम ट्रेनर इमरान का आधी रात एनकाउंटर, दिल्ली पुलिस ने दोनों पैरों में मारी गोली; तिलकनगर हत्याकांड में एक्शन | Image: X

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय छात्रा और मॉडल मुस्कान की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी इमरान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, राजा गार्डन के होम गार्डन ग्राउंड के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद से इमरान लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान पुलिस को उसके बारे में पुख्ता सूचना मिली और जाल बिछाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे काबू कर लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। एनकाउंटर के बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यानी FSL की टीम भी राजौरी गार्डन स्थित घटनास्थल पर पहुंची।

टीम ने मौके से वैज्ञानिक और बैलिस्टिक सबूत जुटाने का काम शुरू किया। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल की मैपिंग की और बरामद सामग्री को जांच के लिए सुरक्षित किया। FSL टीम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मुठभेड़ के दौरान कितनी गोलियां चलीं और पुलिस और आरोपी की ओर से किस तरह फायरिंग हुई।

August 27, 2026

कैसे पकड़ा गया इमरान

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मुस्कान की हत्या के बाद से ही इमरान फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी थी। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिससे उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और अलग-अलग टीमों को तैनात किया। आखिरकार स्पेशल स्टाफ की टीम को उसके राजौरी गार्डन इलाके में पहुंचने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां निगरानी बढ़ाई और उसे पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। इसी दौरान इमरान पुलिस के सामने आया और मुठभेड़ हो गई।

बुधवार को हुई थी मुस्कान की हत्या

दरअसल, पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय मुस्कान की एक दिन पहले हत्या कर दी गई थी। वह छात्रा और मॉडल थी। वह घर पर जब अकेली थी, तब उसके घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इससे सनसनी फैल गई। इस वारदात में उसके जिम ट्रेनर इमरान को ही आरोपी माना गया।

घर पर अकेली थी मुस्कान

मुस्कान पर बुधवार को जब हमला हुआ, तब वह दूसरी मंजिल पर स्थित अपने घर में अकेली थी। आरोपी इमरान कथित तौर पर घर में घुसा, चाकू से उस पर हमला किया और मौके से भाग गया। मदद के लिए मुस्कान की चीखें सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में पाया. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- तुम्‍हारी 7 पीढ़ियां भुगतेंगी, ये मेरा श्राप...कौन है वो तीसरी औरत जिसपर कुणाल की मां ने लगाया था बर्बाद करने का आरोप? लव मैरिज वाला राज भी खुला

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 28 August 2026 at 07:53 IST