अपडेटेड 22 March 2025 at 15:08 IST

'बेहतर होगा ठीक से काम करें', नायक अवतार में मंत्री प्रवेश वर्मा; नशे में दिखा अधिकारी तो ताबड़तोड़ एक्शन, जनता गदगद

प्रवेश वर्मा दिल्ली के त्रिनगर में दौरा करने गए थे। यहां कथित तौर पर एक अफसर नशे में मिला। प्रवेश वर्मा ने तुरंत अधिकारी के तबादले का आदेश दिया।

Follow :  
×

Share


मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के एक अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया. | Image: Facebook

Parvesh Verma: दिल्ली में 27 साल के बाद सत्ता में आई बीजेपी पूरे एक्शन में है। जनहित में कई फैसले लिए, हर रोज मंत्री और मुख्यमंत्री दौरे पर निकलते हैं और अब लापरवाह अफसरों पर लगाम लगाने का काम शुरू है। खासकर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा 'नायक' अवतार हैं, जो कोताही और गलत काम करने वाले अधिकारियों को सबक सिखा रहे हैं। पिछले दिन प्रवेश वर्मा ने एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया तो अगले एक्शन में कथित रूप से नशे की हालत में मिले एक अधिकारी का हाथों हाथ तबादला कर दिया।

दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण करने निकले थे। यहां कथित तौर पर एक अफसर नशे की हालत में मिला। प्रवेश वर्मा ने तुरंत नशे में दिखे अधिकारी के तबादले का आदेश दिया है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि मैंने एक अधिकारी के तबादले का आदेश दिया है जो नशे में दिखे। दो टूक शब्दों में प्रवेश वर्मा आगे कहते हैं- 'हम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना पसंद नहीं करते, इसलिए बेहतर होगा कि वो ठीक से काम करें।' प्रवेश वर्मा के इस एक्शन को लेकर जनता भी गदगद दिखी।

त्रिनगर में बिताए बचपन को प्रवेश वर्मा ने याद किया

त्रिनगर क्षेत्र के दौरे के समय प्रवेश वर्मा ने अपने बचपन को याद किया। प्रवेश वर्मा कहते हैं, 'मैं यहां आकर बहुत खुश हूं क्योंकि मैंने अपना पूरा बचपन यहीं बिताया है। मुझे बुरा लग रहा है कि स्थानीय लोग कह रहे हैं कि पिछले 10 सालों में यहां कोई काम नहीं हुआ है। मैंने सभी अधिकारियों को जरूरी संख्या में मशीनों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। हम हर विधानसभा क्षेत्र में एक सफाई मशीन उपलब्ध करा रहे हैं ताकि मानसून शुरू होने से पहले सभी सीवर लाइनों को साफ कर दिया जाए।'

प्रवेश वर्मा ने PWD के इंजीनियर को सस्पेंड किया

प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को एनएच 9 (सर्विस लेन) के साथ नालों के रखरखाव के काम में लापरवाही बरतने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यकारी अभियंता को निलंबित करने का आदेश दिया। ये एनएच 24 के नाम से भी जाना जाता है। शुक्रवार को प्रवेश वर्मा ने कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली सरकार के अधिकारी मोटी चमड़ी वाले हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि अक्षमता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी सीनियर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी की, जिसमें ये स्पष्ट किया गया कि अपनी जिम्मेदारियों में विफल रहने वालों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ें: दिल्ली में कैसे रुका एक्शन? टूट जाते 3 मंदिर, रेखा गुप्ता का ऑर्डर और फिर...

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 22 March 2025 at 15:08 IST