40 साल पुराने मंदिर, रात 3 बजे हो जाते ध्वस्त, चलने वाला था 'बुलडोजर'...रेखा गुप्ता का ऑर्डर और एक्शन बंद; मामला समझिए

दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 में 3 मंदिरों को तोड़ने DDA की टीम पहुंची थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के तुरंत आदेश के बाद मंदिर तोड़ने की प्रक्रिया रोक दी गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi mayur vihar phase 2 temples issue
रेखा गुप्ता के आदेश के बाद दिल्ली में मंदिर तोड़ने की कार्रवाई रुकी. | Image: Video Grab

Delhi Mayur Vihar-2 Temple: दिल्ली के मयूर विहार फेस-2 में मंदिरों को हटाने की कोशिश से लोगों में आक्रोश है। रात के अंधेरे में मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया होता। पूरे लाव लश्कर के साथ दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए की टीम मंदिरों को तोड़ने के लिए पहुंची थीं। बुलडोजर साथ थे और सैकड़ों पुलिसकर्मी एहतियात के तौर पर डीडीए अधिकारियों ने बुला लिए थे। हालांकि एक्शन से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेश पर मंदिर टूटने से बच गए।

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी बताते हैं कि पटपड़गंज विधानसभा के मयूर विहार फेस 2 में स्थित मंदिरों को तोड़ने के लिए हाईकोर्ट के आदेशानुसार DDA की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के तुरंत आदेश के बाद मंदिर तोड़ने की प्रक्रिया रोक दी गई। असल में काली मंदिर, अमरनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर, ये मंदिर मयूर विहार फेज 2 के संजय झील पार्क में बने हैं, जिन्हें डीडीए का हॉर्टिकल्चर विभाग अवैध बताता है। इसके लिए दावा किया जाता है कि ये मंदिर ग्रीन बेल्ट पर बने हैं।

मंदिर के अंदर घंटियां बजाकर जुटाए गए लोग

मंदिरों को हटाने के लिए डीडीए की तरफ से पहले नोटिस चस्पा किए गए थे। उसके बाद पिछली रात डीडीए के अधिकारी मंदिरों को तोड़ने के लिए पहुंच गए। डीडीए की टीम को देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। वहां लोगों की भीड़ जमा थी। कुछ तस्वीरों में देखा गया कि मंदिर के अंदर घंटियां बजाकर लोगों को जुटाया गया था। डीडीए की टीम के साथ पुलिस बल का अच्छा खासा दस्ता था। महिलाओं के विरोध को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों को भी वहां बुलाया गया था। स्थानीय लोग बताते हैं कि पार्क में बने सभी मंदिर 40 साल पुराने हैं। मामले की जानकारी मिलने पर पटपड़गंज विधायक रविंदर सिंह नेगी भी रात में ही पहुंच गए।

रविंदर नेगी कहते हैं, 'बिना किसी पूर्व सूचना के पुलिस बल और डीटीए का पूरा अमला सुबह 3 बजे मौके पर पहुंचा। जब हम मौके पर पहुंचे तो हमने उनसे पूछा कि जब भी कोई तोड़फोड़ होती है तो पहले सूचना देना जरूरी होता है। उन्होंने जवाब दिया कि ग्रीन बेल्ट के मामलों में कोई नोटिस नहीं दिया जाता और वो सीधे तोड़फोड़ की कार्रवाई करते हैं।'

Advertisement

रेखा गुप्ता को रात में गया कॉल और रुकी बुलडोजर कार्रवाई

विधायक रविंद्र नेगी के पहुंचने के बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से बातचीत की थी। रविंद्र नेगी खुद बताते हैं कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल और सांसद हर्ष मल्होत्रा से बात की गई थी। उसके बाद कार्रवाई को रुकवाया गया और पुलिस को वापस भेजा गया। रविंद्र नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के तुरंत आदेश के बाद मंदिर तोड़ने की प्रक्रिया रोक दी गई। फिलहाल मंदिर को तोड़े जाने की कार्रवाई पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें: 'न झुका हूं, न झुकूंगा...', लालू के लिए पटना में क्यों लगे ऐसे पोस्टर?

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड