दिल्ली में अब हर सोमवार दौड़ेगी अतिरिक्त मेट्रो, फेरे भी बढ़ेंगे; PM मोदी की अपील के बाद DMRC का बड़ा फैसला

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली मेट्रो ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर सोमवार को दिल्ली मेट्रो की 06 अतिरिक्त ट्रेनों के माध्यम से 24 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। यह कदम यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए उठाया गया है।

Follow :  
×

Share


Delhi Metro | Image: ANI

Delhi Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन की बचत वाली अपील का असर देशभर में देखने मिल रहा है। इस बीच अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भी बड़ा फैसला लिया है। DMRC ने 18 मई से हफ्ते के हर सोमवार मेट्रो के अतिरिक्त फेरे चलाने की घोषणा की है। हर मंडे अब 6 अतिरिक्त ट्रेनों के जरिए 24 अतिरिक्त ट्रेन फेरे चलाएं जाएंगे, जिससे यात्रियों का सफर और आसान होगा।

6 और ट्रेन, 24 अतिरिक्त फेरे 

डीएमआरसी ने एक बयान में बताया कि 18 मई 2026 से शुरू होने वाले हर सोमवार को 6 अतिरिक्त ट्रेनों के जरिए 24 अतिरिक्त फेरे शुरू करेगा। बाकी दिनों में, जब भी जरूरत होगी, तब भी ऐसा किया जाएगा। क्षमता में इस विस्तार का मकसद यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के दौरान बिना किसी रुकावट के सेवा देना और यात्रियों का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित करना है। DMRC मांग में किसी भी बढ़ोतरी पर बारीकी से नजर रखेगा, जिससे इसे पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।

बयान में यह भी कहा गया कि मौजूदा समय में ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाने में सार्वजनिक परिवहन की अहम भूमिका को देखते हुए DMRC मेट्रो सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहन दे रहा है। साथ ही यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आसान पहुंच को और बेहतर बनाने के लिए कई रणनीतिक कदम उठा रहा है।

DMRC ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली-NCR में ऑफिस, कॉलेज और कहीं भी आने जाने के लिए हर दिन लाखों लोग मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। सोमवार का दिन सबसे ज्यादा दबाव होता है। इसी को देखते हुए फिलहाल DMRC ने इसी दिन अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है। साथ ही यह भी साफ किया कि जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी ऐसा किया जा सकता है।

PM मोदी की अपील के बाद बड़ा फैसला

DMRC के इस कदम से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की बार-बार ईंधन बचाने की अपील के बाद अब आम लोग और नेता दोनों पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी भी हो चुकी है। ऐसे में मेट्रो के 24 अतिरिक्त फेरे दिल्लीवालों के लिए वाकई बड़ा तोहफा साबित होंगे।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: मेट्रो की लिफ्ट में थी दो लड़कियां, बुजुर्ग ने उनके सामने ही कर दिया पेशाब, VIDEO वायरल होने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने लिया एक्शन

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 17 May 2026 at 14:56 IST