Delhi: अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज, मौसम विभाग ने दी जानकारी

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 2.8 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

 
Follow :
Delhi: अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज, मौसम विभाग ने दी जानकारी | Image: X

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 2.8 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यहां आर्द्रता का स्तर 67 से 24 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान साफ ​​रहने के साथ अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचने, जबकि न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार..

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 189 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

ये भी पढ़ें - पटना में सुरभि राज की हत्या पर अब चिराग ने भी नीतीश सरकार पर उठाए सवाल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 23 March 2025 at 19:47 IST