Liquor Shop Closed in Delhi: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, इन दो तारीख को शराब की दुकानें रहेंगी बंद, जानिए क्या है कारण
Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी में शुक्रवार और शनिवार को शराब की सभी रिटेल दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार ने इससे संबंधित एक आदेश जारी किया है।
- भारत
- 2 min read
Delhi Liquor Shops to Remain Closed: राजधानी दिल्ली में 'मौजूदा' स्थिति को देखते हुए शराब की दुकानें दो दिन बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया है।
विभाग के अनुसार, मौजूदा हालात और दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
क्यों जारी किया गया ये आदेश?
आदेश के मुताबिक, दिल्ली में चल रही सभी रिटेल शराब की दुकानें (जिनके पास L6, L6 और L6FG, L8, L10 और L8 और L14 फ़ॉर्म के लाइसेंस हैं) 9 और 10 अक्टूबर को पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस फैसले का उद्देश्य राजधानी में सार्वजनिक व्यवस्था और शांति बनाए रखना है।
विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच आया आदेश
आबकारी विभाग का यह आदेश ऐसे समय में आया है, जब दिल्ली में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। गौरतलब है कि विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और चुनावी प्रक्रिया में कथित तौर पर 'वोट चोरी' का आरोप लगा रहे हैं।
शनिवार को प्रदर्शन की तैयारी
10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। पार्टी का यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
हालांकि, इस विरोध-प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जंतर-मंतर पर इस प्रदर्शन के लिए किसी भी तरह की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, और बिना अनुमति के किसी भी भीड़ को जुटने नहीं दिया जाएगा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 8 October 2026 at 20:10 IST