अपडेटेड 25 March 2026 at 07:28 IST

Delhi: करोल बाग में हनुमान मूर्ति गोल-चक्कर पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी; कई की मौत, दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

दिल्ली में करोल बाग हनुमान मूर्ति चौक पर जयपुर से आ रही बस पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया है। इसमें कई लोगों की मौत की खबर भी आ रही है। पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर रेस्क्यू किया। पढ़ें पूरी खबर

Follow :  
×

Share


करोल बाग में बस पलटी | Image: Republic

Delhi bus accident: पुलिस को PCR कॉल मिलते ही टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की गाड़ियां भी तुरंत आ गईं। दोनों विभागों ने मिलकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। जिनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों के शवों को मॉर्चरी भेजा- पुलिस

घायल यात्रियों में भी कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनके इलाज में डॉक्टरों की टीम लगी है। दूसरी ओर पुलिस ने भी मामले कां जांच करनी शुरू कर दी है और ड्राइवर समेत सभी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बस के सभी दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि अगर किसी की लापरवाही सामने आई तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को मॉर्चरी में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को उनके परिजनों को भेजा जाएगा।

बस कैसे पलटी?  

यह हादसा रात के समय हुआ, लेकिन हादसे के चलते सड़कर पर अफरा तफरी मचने से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए। पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि बस क्यों पलटी? स्पीड, ड्राइवर की थकान या कोई और वजह हो सकती है। बतादें करोल बाग के इस चोलचक्कर पर अक्सर हादसे की खबर सामने आती है। इस चौराहे और उससे जुड़े रास्तों पर रेड लाइट का सख्ती से पालन होना जरूरी है और ट्रैफिक पुलिस को भी इस पर खास ध्यान देने की जरूत है। ये खबर हादसों को लेकर सोचने पर मजबूर करती है कि जल्दबाजी में रेडलाइट क्रोस करना जानलेवा साबित हो सकता है। फिलहाल बस हादसे के पीछे क्या कारण है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन पुलिस इस हादसे की गंभीरता से जांच कर रही है।     

यह भी पढ़ें: ट्रंप-मोदी के बीच क्या हुई बातचीत, शांति वार्ता में PM मोदी का होगा रोल?

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 25 March 2026 at 07:08 IST