अपडेटेड 24 March 2026 at 19:50 IST
जंग के बीच ट्रंप ने मिलाया फोन तो क्या हुई बातचीत? प्रधानमंत्री ने X पर बताया... तो क्या शांति वार्ता में PM मोदी का भी होगा रोल?
ईरान-इजरायल जंग के बीच प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है। इस बातचीत के बाद पीएम ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कई मुद्दों पर खुलकर बात हुई। दोनों ने शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमति जताई।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई। मौजूदा वैश्विक संकट के बीच दोनों नेताओं में यह बातचीत वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम मानी जा रही है। दोनों नेताओं ने हॉर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने की अहमियत पर भी चर्चा की। डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि 'मुझे राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ। दोनों ने शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमति जताई।
ट्रंप से बातचीत के बाद पीएम मोदी क्या बोलें?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा 'मुझे राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी बातचीत का आदान-प्रदान हुआ। भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है। होर्मुज का खुला रहना सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक है। हमने शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर भी सहमति जताई।'
क्या शांति वार्ता में PM मोदी का भी होगा रोल?
डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट पर कहा कि 'हमने शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर भी सहमति जताई।' ऐसे में अब जानकारों का मानना है कि ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध में भारत शांति दूत का काम कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि युद्ध के बीच भारत ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर सकता है। इससे वैश्विक स्तर पर भारत का कद और भी बढ़ सकता है। अब देखना है आगे क्या होता है।
अमेरिका ने 5 दिनों के लिए किया युद्ध विराम
इस बीच 23 मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा करते हुए बताया था कि अमेरिका ने ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया है। 'ट्रुथ सोशल' पर ट्रम्प ने पोस्ट करते हुए कहा था 'ईरान के साथ पिछले दो दिनों में बेहद सकारात्मक और उत्पादक बातचीत हुई है, जिसका उद्देश्य मिडिल ईस्ट में जारी टकराव का पूर्ण समाधान निकालना है। मैंने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर सभी सैन्य हमलों को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए।'
Advertisement
अमेरिका के युद्ध विराम को ईरान ने किया खारिज
ईरान पर हमला टालने के बाद ईरान ने दावा किया कि उसकी जवाबी कार्रवाई से डोनाल्ड ट्रंप ने अपना रुख बदल लिया है। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बातचीत के दावे को सिरे से नकार दिया। RGC (ईरान के इस्लामिक गणराज्य) ने कहा कि ईरान की प्रतिक्रिया के डर से डोनाल्ड ट्रंप ने अपना 48 घंटे का अल्टीमेटम वापस ले लिया है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 19:50 IST