मोबाइल पर गंदी वीडियो देखने की लत, कॉल गर्ल्स पर खर्च कर देता था अपनी पूरी सैलरी... IRS की बेटी की हत्या करने वाले दरिंदे का 'डरावना' सच
IRS Officer Daughter Murder Case: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से दुष्कर्म करने और हत्या करने वाला आरोपी राहुल मीणा 'Sexaholic' निकला। वो गेमिंग के माध्यम से ज्यादा कमाई करना चाहता था, ताकि कॉल गर्ल्स पर खर्च कर सके। आरोपी ने अपने बारे में और भी कई खुलासे किए। पढ़ें पूरी खबर।
- भारत
- 3 min read
Delhi Crime News: दिल्ली के अमर कॉलोनी में दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। एक तरफ राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में और भी नए खुलासे हो रहे हैं। IRS अफसर की बेटी से दुष्कर्म और उसकी हत्या करने वाले आरोपी ने जिस तरह हैवानियत की हदें पार की, ये सून कोई भी सन रह जाए। इतना ही नहीं गिरफ्तार होते ही आरोपी से पूछताछ में ये भी पता चला कि कुछ ही घंटे पहले उसने अलवर में भी एक महिला का दुष्कर्म किया।
'Sexaholic' मानसिकता से ग्रस्त है राहुल मीणा
दुष्कर्म और हत्या के इस मामले में नया खुलासा हुआ है कि आरोपी राहुल मीणा को ना सिर्फ गेमिंग एडिक्शन है, बल्कि वो 'Sexaholic' मानसिकता से भी ग्रस्त है। यानी यौन इच्छा के लिए विचलन होने वाला। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुद ये बाद कबूली की उसे ऑनलाइन गेमिंग और सेक्स एडिक्शन दोनों की लत है। राहुल अपना ज्यादातर वक्त सिर्फ अश्लील और गंदी वीडियो देखने में लगाया करता था। क्योंकि आरोपी राहुल मीणा को इसकी लत थी। इसी तरह आरोपी ने अपने व्यवहार के बारे में और भी अजीबो गरीब खुलासे किए हैं।
पैसे कमाना चाहता था ताकि कॉल गर्ल्स को बुला सके
राहुल गेमिंग से ज्यादा पैसे कमाना चाहता था, ताकि वो कॉल गर्ल्स पर वो पैसे लुटा सके। ये बात आरोपी ने पूछताछ में बताई है। हालांकि लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी राहुल एक चोरी का फोन इस्तेमाल कर रहा था, वो उसने अपने दोस्त की पत्नी से चुराया था, बताया जा रहा है कि अलवर में उसी महिला का दुष्कर्म कर राहुल दिल्ली पहुंचा था, जिसके बाद उसने दिल्ली में इस दुष्कर्म और हत्याकांड को अंजाम दिया। वहीं आरोपी फरार होने की कोशिश में था इसलिए उसने अपना फोन भी बेच दिया था, राजस्थान में आरोपी ने अपना मोबाइल बेचा, जिस फोन को पुलिस बरामद करने की कोशिश कर रही है।
आरोपी का फोन बरामद होने पर होंगे और खुलासे
राहुल मीणा का फोन उनके सेक्स एडिक्शन लत का खुलासा करेगा, इसलिए टीमें राजस्थान में फोन को बरामद करने के लिए जांच कर रही है। दिल्ली और राजस्थान में हुए जघन्य अपराध की वजह से राहुल मीणा इन वक्त चर्चा में है। 23 साल का राहुल अलवर का रहने वाला है। उसी से पूछताछ में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा बड़ा चिंता का विषय है। महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। इस तरह के जघन्य अपराध के बाद राजधानी में सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल उठाए जा रहे हैं। आखिर आरोपी राहुल मीणा की क्या मानसिकता थी कि उसने 12 घंटे में 2 दुष्कर्म किए और इस तरह जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 24 April 2026 at 21:27 IST