Delhi: इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के लेडीज वॉशरूम में मिली लाश, शौचालय से आ रही थी तेज बदबू; अंदर का मंजर देख पुलिस के होश फाख्ता

दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के लेडीज वॉशरूम में 40 साल के केयरटेकर का शव फंदे से लटका मिला, दरवाजा अंदर से बंद था, पुलिस जांच कर रही है कि ये हत्या है या अत्महत्या, पूरी खबर पढ़ें।

Follow :  
×

Share


इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के लेडीज वॉशरूम में 40 साल के शख्स की लाश मिली, दरवाजा अंदर से बंद था | Image: X

Delhi Metro washroom death: दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार (25 अप्रैल) को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के लेडीज वॉशरूम से करीब 40 साल के एक पुरुष का शव मिला। शव फंदे से लटका हुआ था और वॉशरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। घटना के बारे में पता चलते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बताया कि, शनिवार शाम करीब 5 बजकर 33 मिनट पर NSP मेट्रो थाने को एक कॉल मिलती है, फोन करने वाले ने बताया कि सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स के लेडीज टॉयलेट से तेज बदबू आ रही है और दरवाजा अंदर से बंद है। जिसके बाद पुलिस भी मौक पर पहुंच गई।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा भयावह नजारा

जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर हैरान कर देने वाला मंजर था। शौचालय में 40 साल के शख्स का शव फंदे से लटका हुआ था। प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान वॉशरूम के केयरटेकर के रूप में की जा रही है। गवाहों ने बताया कि उसने आखिरी बार दो दिन पहले मृतक को देखा था।

दो दिन पुराना हो सकता शव- पुलिस

पुलिस को शक है कि शव दो दिन पुराना हो सकता है, जिसकी वजह से बदबू फैली थी। डीसीपी मेट्रो ने इसकी पुष्टि की। पुलिस की क्राइम टीम ने मौके पर मुआयना किया और साक्ष्य इकट्ठा किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया गया है। मेट्रो अधिकारियों की मदद से मृतक की पूरी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या या हत्या? जांच जारी

फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। लेडीज वॉशरूम का दरवाजा अंदर से बंद होने से कई सवाल उठ रहे हैं। लेकिन फिर भी ये कोई साजिश भी हो सकती है। तो ऐसे में  पुलिस दोनों पहलुओं पर काम कर रही है। यह घटना दिल्ली मेट्रो के आम यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। अभी तक मृतक का पूरा नाम और परिवार की जानकारी नहीं मिल पाई है।  

यह भी पढ़ें: UP: झांसी में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 25 April 2026 at 23:35 IST