UP: झांसी में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर, यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार की दर्दनाक मौत; आरोपी सिपाही गिरफ्तार

झांसी में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार पूर्व रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानें कैसे हुआ हासदा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jhansi Accident
Jhansi Accident | Image: Republic

Jhansi Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी में शनिवार (25 अप्रैल) को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नवाबाद थाना क्षेत्र के विश्वविद्यालय चौकी इलाके में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने स्कूटी सवार एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय मनीराम वर्मा के रूप में हुई है, जो विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर रह चुके हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीराम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे के वक्त थार गाड़ी रजत नाम के पुलिस कांस्टेबल चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही रजत को हिरासत में ले लिया और तत्काल प्रभाव से उसे सस्पेंड कर दिया।

थार की तेज रफ्तार थी हादसे का कारण

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। विभागीय स्तर पर भी पूरी प्रक्रिया चलाई जाएगी। यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। कई लोग सड़क सुरक्षा और वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे का कारण तेज रफ्तार ही था और पूरी जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

सड़क नियमों का पालन करना जरूरी

मनीराम वर्मा एक सम्मानित शिक्षाविद् के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से विश्वविद्यालय परिवार और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। झांसी पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं। इस तरह के हादसों को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'भगवंत मान को पकड़कर रखें, कहीं फुर्र..' BJP नेता ने केजरीवाल के लिए मजे

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड