Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में 12 विदेशी नागरिक, एक ही परिवार के 8 लोग समेत कुल 21 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आई मृतकों की LIST

Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में 12 विदेशी नागरिक, एक ही परिवार के 8 लोग समेत कुल 21 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आई मृतकों की LIST

 
Follow :
मालवीया नगर अग्निकांड में CA विवेक अग्रवाल समेत एक ही परिवार के आठ लोगो की मौत हो गई, सभी के शव घर भेजे गए | Image: X/Grab

Delhi Hotel Fire Update: दिल्ली में मालवीय नगर अग्निकांड के शिकार हुए  लोगों से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। हादसे के वक्त कुल 49 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था। जिसमें से 21 लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वाले लोगों में 9 भारतीय नागरिक थे और 12 विदेशी नागरिक शामिल थे।

9 भारतीय नागरिकों की मौत, नाम आए सामने

श्रुतिका बरनवाल
तरजानी अग्रवाल
वर्या अग्रवाल 
झावेरी अग्रवाल
विवेक अग्रवाल
अशोक अग्रवाल
कमला अग्रवाल
प्रेम लता अग्रवाल
जिविशा अग्रवाल

8 लोगों के शव पहुंचे गुरुग्राम

दुखद सूचना सामने आई कि अग्निकांड में जान गवाने वाली CA विवेक अग्रवाल के परिवार के आठ लोगों के शवों को गुरुग्राम पहुंचाया गया है, मौके पर एक साथ इतने शवों को देखकर हर कोई सन रह गया। फिलहाल विवेक अग्रवाल के घर के बाहर भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं, वहीं पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

घायलों से मिलने पहुंची CM रेखा, मुआवजे का ऐलान

दूसरी ओर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत के मैक्स अस्पताल पहुंचकर अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की है। दिल्ली सरकार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये देगी।

June 4, 2026

21 मौतों का जिम्मेदार कौन 

मालवीय नगर के इस अग्निकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आरोपी मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। लेकिन आखिर में सवाल यही उठता है कि इस तरह के हादसों का जिम्मेदार कौन है? आग लगने के बाद हमेशा फायर सेफ्टी और अवैध निर्माण का ही रोना सामने आता है, क्या ये सिस्टम की लापरवाही नहीं है? या उन एंबुलेंस की जिन्हें आने में एक घंटे की देरी हुई, मिली जानकारी में सामने आया कि अगर एंबुलेंस टाइम पर पहुंच जाती और घायलों को इलाज मिल जाता तो शायत मृतकों की संख्या काफी हद तक कम हो सकती थी। 

यह भी पढे़ं: मालवीय नगर अग्निकांड के 26 घंटे बाद CM रेखा गुप्ता अस्पताल पहुंची, कहा..

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 4 June 2026 at 13:50 IST