Delhi Crime: खुद को बताया यूके का ज्वेलर, फेक प्रोफाइल बना की दोस्ती...अफ्रीकी नागरिक ने 100 से ज्यादा महिलाओं को लगाया चूना, ठग लिए करोड़ों रुपए
दिल्ली में बड़ा साइबर फ्रॉड चल रहा था। जिसमें एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने खुद को यूके बेस्ड कोरियन ज्वेलरी बिजनेसमैन बताकर महिलाओं को फंसाया।
Cyber Fraud: दिल्ली पुलिस की साइबर शाहदरा टीम ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जो खुद को UK बेस्ड कोरियन ज्वेलरी बिजनेसमैन बताकर महिलाओं को फंसाता था। आरोपी ने Hello Talk App पर Duck Young नाम से फेक प्रोफाइल बनाकर दोस्ती और बिजनेस पार्टनरशिप का लालच देता था।
ठगी के बाद पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता अंजली से दोस्ती के बाद आरोपी ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन द्वारा रोके जाने की कहानी सुनाई। मेडिकल कार्ड और क्लीयरेंस के नाम पर 48,500 रुपये UPI से ट्रांसफर कराए। फिर 2 लाख की और मांग की, जब महिला ने पैसे देने से मान किया तो सभी नंबर बंद कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Hello Talk पर 100 से ज्यादा महिलाओं से बात की
इंस्पेक्टर अमित धानी की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस से आरोपी स्टेफन डॉमिनिक (उम्र 29) को तिलक नगर से पकड़ा। मोबाइल फोन बरामद, जिसमें Hello Talk पर फेक प्रोफाइल और 100 से ज्यादा महिलाओं से चैटिंग के सबूत मिले हैं।
वीजा खत्म होने के बाद गैरकानूनी रूप से दिल्ली में था
आरोपी नाइजीरियाई मूल का है, जो 2019 में आइवरी कोस्ट पासपोर्ट बनवाकर 6 माह के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। वीजा खत्म होने के बाद गैरकानूनी रूप से दिल्ली में रह रहा था। पैसों की कमी के चलते फर्जी पहचान बनाकर ऑनलाइन फ्रॉड करने लगा।
पुलिस आरोपी से अन्य पीड़ित महिलाओं की लिस्ट और नेटवर्क खंगाल रही है। शाहदरा साइबर टीम को इस शानदार काम के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में FIR नं. 82/25, धारा 318(4)/61(2) BNS, PS साइबर शाहदरा में केस दर्ज किया है।
इस तरह की ठगी से पता चलता है कि हमें जल्दी से किसी पर यकीन नहीं करना चाहिए। अफ्रीकी नागरिक ना सिर्फ गैर कानूनी रूप से दिल्ली में रह रहा था बल्कि महिलाओं को निशाना बना कर लगातार ठगी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन किसी के भी झांसे में न आएं, असुरक्षा का अहसास होने पर पुलिस को सूचना जरूर देनी चाहिए।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 29 September 2025 at 12:59 IST