Delhi Crime: दिल्ली के वेलकम इलाके में देर रात फायरिंग, 22 साल के अमनुल्लाह को उतारा मौत के घाट

दिल्ली के वेलकम इलाके में श्याम लाल कॉलेज के पास देर रात फायरिंग की वारदात हुई, इस दौरान 22 साल के अमनुल्लाह कुरैशी को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने मर्डर केस दर्ज कर लिया है, जानें क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


दिल्ली के वेलकम इलाके में फायरिंग, 22 साल के युवक की मौत | Image: Representative

Delhi Crime: दिल्ली के वेलकम इलाके में देर रात फायरिंग की वारदात हुई, जहां कुछ बदमाशों ने एक 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, देर रात वेलकम थाने को सूचना मिली कि श्याम लाल कॉलेज के पास फायरिंग हुई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घायल युवक को उसके परिजनों ने पहले ही जीटीबी अस्पताल पहुंचा दिया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अमनुल्लाह कुरैशी के नाम से हुई जो मौजपुर के गुरुद्वारा मोहल्ला का रहने वाला था। परिवार वाले उसे अस्पताल भी लेकर गए लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

फिलहाल वेलकम पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 103(1) (हत्या) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर सबूत जुटाने पहुंच गई है। वहीं पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में लग गई है। आस-पास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाला जाएगा, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रेड की जा रही है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।  

वेलकम इलाका में नहीं थम रहा अपराध

वेलकम इलाका पहले भी आपराधिक घटनाओं के लिए चर्चा में रहा है। यहां से अक्सर इस तरह दिन-दहाड़े हत्या की खबरें सामने आती है। 6 जनवरी को वेलकम में ही चाकूबाजी की घटना सामने आई थी जिसमें 18 साल के युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक की पहचान वेलकम निवासी अरमान (18) के रूप में हुई थी। जबकि घायल अल्ताफ अली (18) को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिससे उसकी जान बच गई। 

देर रात हुई फायरिंग की इस घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया है। वहीं लोग आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस घटना की कोई जानकारी हो तो तुरंत वेलकम थाने को सूचित करें। फिलहाल जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: तंदूर बनी दिल्ली, पूरे हफ्ते 45 डिग्री...,जानें किस दिन कितना रहेगा पारा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 May 2026 at 08:17 IST