अपडेटेड 25 March 2026 at 10:25 IST
जर्मनी, इटली और चीन समेत 6 देशों के हथियार बरामद, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया पाकिस्तान-नेपाल-बांग्लादेश से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय आर्म्स तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क से 10 बड़े ऑपरेटिव गिरफ्तार किए गए, जिनके कब्जे से कई देशों के हथियार बरामद हुए हैं।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मॉड्यूल के जरिए भारत में अत्याधुनिक विदेशी हथियारों की तस्करी की जा रही थी, जो मुख्य रूप से दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के अलग-अलग गैंगस्टर्स को सप्लाई किए जाते थे।
पाकिस्तान से हथियारों की बड़ी खेप भारत आती थी। दिल्ली से ऑपरेट हो रहे इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े थे। पुलिस ने इस कार्रवाई 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक सब-मशीन गन और कई सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल समेत 21 विदेशी हथियार और 200 कारतूस बरामद हुए हैं। बरामद हथियारों में कई देशों के हथियार शामिल हैं।
इन देशों के हथियार बरामद
- PX-5.7 पिस्टल- स्पेशल फोर्सेस में इस्तेमाल हाई-एंड हथियार
- जर्मनी- Walther
- चेक रिपब्लिक- अत्याधुनिक सब-मशीन गन, Shadow CZ
- इटली- Beretta
- तुर्किये- Stoeger पिस्टल
- चीन- PX-3
- ब्राजील- Taurus
ये हथियार बेहद आधुनिक और घातक हैं, जो आमतौर पर सैन्य या विशेष बलों के लिए बनाए जाते हैं। इनकी तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के अलग-अलग गैंगस्टर्स को सप्लाई किए जाते थे।
तस्करी का तरीका
जांच के अनुसार, हथियार पाकिस्तान से इंडो-नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में लाए जाते थे। भारत के बाद इन्हें कई राज्यों में सप्लाई किया जाता था। यह गैंग लंबे समय से सक्रिय था और क्रिमिनल गिरोहों को हथियार सप्लाई कर रहा था।
यह कार्रवाई लाल किला ब्लास्ट जैसी हालिया घटनाओं के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताते हैं कि आगे की जांच से पूरे नेटवर्क और विदेशी हैंडलर्स तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 25 March 2026 at 10:25 IST