Metro Monday: PM मोदी की अपील पर CM रेखा गुप्ता की पहल, दिल्ली मेट्रो से किया सफर; जनता से की ये अपील

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने आज खुद से मेट्रो पकड़ी और जनता को सीधे-सीधे मेट्रो समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा इस्तेमाल करने का संदेश दिया, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवालों के लिए ये बहुत जरूरी है, इससे ना सिर्फ ईंधन की बचत होगी, साथ ही इससे प्रदूषण भी कम होगा, ट्रैफिक की समस्या भी कम होगी।

Follow :  
×

Share


CM रेखा गुप्ता ने खुद मेट्रो पकड़ी, ईंधन बचाने का दिया सीधा संदेश | Image: ANI

Rekha Gupta Metro Ride: पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद मेट्रो से सफर किया और दिल्ली की जनता से अपील की कि वो भी पर्सनल वाइकल ना यूज करके मेट्रो को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। दरअसल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार (18 मई) को ‘मेट्रो मंडे’ पहल के तहत अपने मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल किया। इस मौके पर उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की अपील की।

'पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल'- CM रेखा गुप्ता

CM रेखा गुप्ता ने कहा कि, 'मैं सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ देश के ईंधन संसाधन बचेंगे, बल्कि दिल्ली जैसे शहर के लिए भी यह बेहद जरूरी है।' उन्होंने आगे कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए अगर हर व्यक्ति छोटे-छोटे स्तर पर मेट्रो, बसों का इस्तेमाल शुरू कर दे तो शहर को बड़ा फायदा होगा।

CM ने ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ को मजबूत करने के लिए सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया और कहा कि हर नागरिक का थोड़ा योगदान दिल्ली को बेहतर बना सकता है।

‘मेट्रो मंडे’ पहल को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

‘मेट्रो मंडे’ पहल के तहत पूरे दिल्ली में अपील की गई थी। CM रेखा गुप्ता ने बताया कि आज कई आम लोगों ने भी मेट्रो से सफर करने का फैसला किया, जिससे उन्हें खुशी हुई। उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मिलकर हम दिल्ली को और बेहतर बना सकते हैं। बतादें पश्चिम एशिया संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने और प्रदूषण नियंत्रण दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

दिल्लीवाले अगर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें तो ये कदम न सिर्फ ईंधन संरक्षण का संदेश देगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक प्रबंधन की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल होगी। क्योंकि छोटे-छोटे बदलाव बड़े नतीजे दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 18 May 2026 at 15:03 IST