महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 16 सीटों पर 18 जून को मतदान, जानें कब आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। आयोग ने इसके साथ ही नागपुर MLC उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जानें चुनाव का पूरा शेड्यूल

Follow : Google News Icon  
Maharashtra Legislative Council
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान | Image: Republic

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। आयोग ने इसके साथ ही नागपुर MLC उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन चुनावों के लिए 18 जून को मतदान और 22 जून को मतगणना होगी। आईए जानते हैं चुनाव का पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग द्वारा 16 लंबित स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। मतदान के लिए 18 जून की तारीख तय की गई है तो नतीजों का ऐलान 22 जून को होगा। पूरी चुनावी प्रक्रिया जून के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही विधान परिषद की नागपुर स्थानीय निकाय सीट पर भी 18 जून 2026 को मतदान होगा।

चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग के अनुसार, 25 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 1 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 2 जून को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 4 जून है। मतदान 18 जून (गुरुवार) को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना 22 जून (सोमवार) को की जाएगी।

16 सीटों पर सदस्यों का कार्यकाल कब होगा खत्म

आयोग ने स्पष्ट किया कि इन 16 सीटों पर सदस्यों के कार्यकाल अलग-अलग समय पर समाप्त हुए थे। सोलापुर और अहमदनगर सीटें जनवरी 2022 में ही खाली हो गई थीं। ठाणे सीट जून 2022 में, जबकि जलगांव, सांगली-सतारा, नांदेड़ समेत छह सीटें दिसंबर 2022 में खाली हुई थीं। औरंगाबाद-सह-जालना सीट पर सदस्य का कार्यकाल 29 अगस्त 2025 को पूरा हुआ था।

Advertisement

चुनाव आयोग के मानक दिशानिर्देशों के अनुसार, किसी स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव तभी कराया जा सकता है, जब उस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कम से कम 75 प्रतिशत स्थानीय निकाय सक्रिय रूप से कार्यरत हों और उन स्थानीय निकायों के कम से कम 75 प्रतिशत निर्वाचक (मतदाता) अपने पदों पर हों। यह चुनाव महाराष्ट्र की विधान परिषद की सदस्य संख्या पर भी असर डालेगा। परिणाम आने के बाद खाली पड़ी इन सीटों पर नए सदस्य चुन लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: केरल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड