अपडेटेड 19 February 2025 at 14:24 IST

Delhi New CM: अरविंद केजरीवाल और आतिशी भी रामलीला मैदान शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल? BJP नेता ने दिया बड़ा अपडेट

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि आतिशी, अरविंद केजरीवाल और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देविदर यादव को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण देंगे।

Follow :  
×

Share


अरविंद केजरीवाल और आतिशी को न्योता | Image: ANI

Delhi CM Oath Ceremony: एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है तो दूसरी ओर शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी को न्योता भी भेज दिया गया है, यहां तक विपक्ष के नेताओं को भी बुलाने की बात कही जा रही है, जिसमें अरविंद केजरीवाल से लेकर आतिशी और कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को भी बुलाया जाएगा।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि आतिशी, अरविंद केजरीवाल और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देविदर यादव को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण देंगे, वहीं बीजेपी सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने रिपब्लिक भारत से बात चीत में कहा- ‘दिल्ली बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता शपथ ग्रहण में शामिल होंगे, अरविंद केजरीवाल को भी बुलाया है, मुझे लगता है वो नहीं आयेंगे।’

केजरीवाल के जले पर छिड़केगा नमक

अरविंद केजरीवाल के लिए यह जले पर नमक छिड़कने जैसा होने वाला है। एक तो जिस रामलीला मैदान से आम आदमी पार्टी की शुरुआत हुई, उसी मैदान पर AAP की सत्ता किसी और पार्टी के पास जाने वाली है। इस समारोह के साक्ष्य बनना, केजरीवाल को काफी दुख पहुंचा सकता है। ऐसे में नजर इस पर भी होगी कि क्या केजरीवाल इस निमंत्रण को स्वीकार कर नए सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे या फिर नहीं।

शपथ समारोह के लिए तैयारियां तेज

शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। यहां एक विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। शपथ ग्रहण के लिए 3 अलग-अलग मंच तैयार किए जा रहे हैं। एक मंच 40 x 24 मीटर का होगा, दूसरे मंच 34 x 40 मीटर के होंगे। तीनों मंचों पर लगभग 150 कुर्सियां रखी जाएंगी। प्रधानमंत्री, उपराज्यपाल, नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के बाकी सदस्य एक बड़े मंच पर होंगे। वरिष्ठ बीजेपी नेता और बाकी राज्यों के मुख्यमंत्री दूसरे मंच पर बैठेंगे। एक मंच पर सम्मानित अतिथियों और संतों के लिए जगह रिजर्व होगी। मैदान में 20 हजार से ज्यादा कुर्सियां और सोफा सेट लगाए जाएंगे। पूरे मैदान में लाल कालीन बिछाया जाएगा।

PC : Republic

कार्यक्रम में कौन-कौन VIP होगा शामिल?

सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम में कई वीवीआईपी शामिल हो सकते हैं। पार्टी की ओर से मुकेश अंबानी, गौतम अडानी को न्योता भेजा गया है। इसके अलावा समारोह में गायक कैलाश खेर भी अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। वहीं अक्षय कुमार भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।

सीएम रेस में ये नाम चल रहे आगे

सूत्रों की मानें तो बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली का सीएम किसको बनाया जाएगा, इसका फैसला कर लिया है। यानी केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली के सीएम का नाम फाइनल कर चुकी है। लेकिन इंतजार दिल्ली की जनता को है। आखिर वो कौन सा चेहरा है, जिसको दिल्ली की कमान सौंपी जाएगी। इन मुख्यमंत्री के दावेदारों में 2 नाम बताए जा रहे हैं।

विजेंद्र गुप्ता

पहला नाम विजेंद्र गुप्ता का सामने आ रहा है, दिल्ली BJP के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता भी मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। उनकी पार्टी में लंबी सेवा और अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक योग्य उम्मीदवार बनाता है।

रेखा गुप्ता

दूसरा नाम रेखा गुप्ता का है, जो 50 साल की हैं और शालीमार बाग से जीती हैं। दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

प्रवेश वर्मा

वहीं तीसरा नाम 47 साल के प्रवेश वर्मा का है, जो नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को मात देकर जीते हैं। प्रवेश वर्मा 115.65 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, और उन पर 1 क्रिमिनल केस है।

आशीष सूद

दावेदारों में आशीष सूद का भी नाम चल रहा है। उम्र 58 साल है और जनकपुरी सीट से विधायक हैं। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी हैं और गोवा के प्रभारी है। प्रमुख पंजाबी नेता और संघ के करीबी माने जाते हैं। पांचवा नाम सतीश उपाध्याय का चल रहा है। मालवीय नगर से 62 साल के विधायक दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। सेंसर बोर्ड के सदस्य रहे हैं और नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें : सस्पेंस के बीच दिल्ली के नए CM की रेस में रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 14:24 IST