अपडेटेड 23 March 2026 at 12:38 IST
Delhi Budget 2026: चर्चा में दिल्ली सरकार की नई परंपरा, बजट से पहले मनाई 'खीर सेरेमनी', CM रेखा गुप्ता ने हाथों से खिलाया स्कूली बच्चों को खीर
दिल्ली बजट सत्र आज, 23 मार्च से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी नई परंपरा को एक बार फिर दोहराते हुए खीर सेरेमनी की रस्म को निभाया। सीएम ने अपने हाथों से स्कूली बच्ची को खीर खिलाई।
Budget Kheer Ceremony: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नई परंपरा के साथ हो गई। 'हलवा सेरेमनी' के तर्ज पर 'खीर सेरेमनी' मनाई गई। रेखा गुप्ता की अगुवाई में आयोजित इस अनोखी परंपरा के तहत खीर बनाकर पहले प्रभु श्रीराम को अर्पित किया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से स्कूली बच्चों को खीर खिलाई। रेखा सरकार दूसरी बार दिल्ली का बजट पेश करने जा रही है।
दिल्ली बजट सत्र आज, 23 मार्च से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी नई परंपरा को एक बार फिर दोहराते हुए खीर सेरेमनी की रस्म को निभाया। यह परंपरा पिछले साल दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई थी और अब तेजी से लोकप्रिय हो रही है। केंद्र सरकार की 'हलवा सेरेमनी' से प्रेरित इस 'खीर सेरेमनी' का उद्देश्य बजट प्रक्रिया को शुभ, पारदर्शी और जन-कल्याण से जोड़ना है।
बजट से पहले दिल्ली सरकार की खीर सेरेमनी
दिल्ली बजट सेशन 2026 से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खीर बनाने की परंपरा निभाई और स्कूली बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाई। इसके बाद दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, बजट प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ 'खीर सेरेमनी' की मनाया और एक दूसरे को खीर खिलाई।
विकास की गति बढ़ाने वाला होगा बजट-रेखा गुप्ता
इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बजट 2026-27 यह हमारी सरकार का दूसरा बजट है। यह दिल्ली के विकास की गति बढ़ाने वाला बजट है। यह दिल्ली के लोगों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने वाला बजट है। यह दिल्ली के विकास को अधिक गति देगा। "
कल दूसरी बार बजट पेश करेगीं रेखा गुप्ता
रेखा सरकार विधानसभा में 24 मार्च को विकसित दिल्ली का वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी। इस सत्र में आर्थिक सर्वे, सीएजी रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी पेश किए जाएंगे। बजत में आम लोगों के लिए बड़ी प्राथमिकता दी जाएगी, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण शामिल है। इसके साथ ही बिजली, पानी, स्वास्थ्य की सुचारू आपूर्ति, बरसात में जल भराव की समस्या का निदान, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण, यमुना की सफाई, शिक्षा के विस्तार समेत कई मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। बीते साल रेखा सरकार ने 1 लाख करोड़ का बजट पेश किया था।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 12:38 IST