अपडेटेड 24 March 2026 at 13:34 IST

Delhi Budget: सरकारी स्कूल की लड़कियों को फ्री में साइकिल, लड़कों को लैपटॉप; CM रेखा गुप्ता ने छात्रों के लिए खोला पिटारा

दिल्ली सरकार ने बजट 2026-27 में सरकारी स्कूल की नौवीं क्लास की लड़कियों को साइकिल और लड़कों को लैपटॉप देने का ऐलान किया है। जिसके लिए 50 करोड़ और 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने बजट में छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली के सरकारी स्कूलों की लड़कियों को फ्री साइकिल, लड़कों को लैपटॉप मिलेगा | Image: X

Delhi budget: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश कर रही हैं। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल बजट 1,03,700 करोड़ रुपये का है। सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रही 9वीं क्लास की लड़कियों के लिए खास प्रावधान किया, जिसके तहत सरकारी स्कूल की 9वीं क्लास की हर लड़की को साइकिल दी जाएगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

वहीं लड़कों के लिए लैपटॉप देने की योजना है। इसके लिए 10 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कदम छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मदद करेगा और स्कूल आने-जाने को आसान बनाएगा।

बजट में दिल्ली की बेटियों के लिए बड़ा तोहफा

दिल्ली बजट 2026 में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने बजट 2026 में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं। राजधानी में अंधेरे में भी महिलाओं को अब डरने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि पूरे शहर में 50 हजार नए हाईटेक CCTV लगाए जाएंगे। इन कैमरों की देखरेख और रखरखाव के लिए 225 करोड़ रुपये का विशेष फंड रखा गया है। साथ ही डार्क स्पॉट्स पर नई स्मार्ट लाइट्स लगाई जाएंगी, जिनकी मॉनिटरिंग भी रीयल-टाइम होगी।

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली लाखों लड़कियों के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए सरकार ने हर साल ढाई करोड़ सैनिटरी नैपकिन मुफ्त वितरित करने का ऐलान किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक हजार ई-ऑटो परमिट और ट्रांसजेंडर भाई-बहनों को 100 ई-ऑटो परमिट दिए जाएंगे।  

इसके अलावा गिग वर्कर्स के लिए अटल कैंटीन के साथ रेस्ट रूम, गिग वेलफेयर बोर्ड, ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड और ऑटो वेलफेयर बोर्ड का गठन भी किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये कदम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के तीन स्तंभों पर आधारित हैं।  

किस सेक्टर को क्या मिला 

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार आज अपना वार्षिक बजट पेश कर दिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है, जिसमें विकास, पर्यावरण और शहरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में 74,000 करोड़ टैक्स राजस्व और 900 करोड़ नॉन-टैक्स राजस्व से आने का अनुमान है, जबकि शेष राशि केंद्र सरकार की मदद, बाजार से लिए जाने वाले ऋण और ओपनिंग बैलेंस से जुटाई जाएगी।

सरकार इस साल 16,700 करोड़ का कर्ज भी लेगी। बजट में कुल खर्च का 70.3 प्रतिशत हिस्सा राजस्व व्यय पर और 29.7 प्रतिशत पूंजीगत व्यय पर रखा गया है। खास बात यह है कि कुल बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन बजट के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा। 

नरेला में इंटीग्रेटेड एजुकेशन हब बनेगा

दिल्ली का युवा जॉब क्रिएटर बने इसके किए सरकार योजना ला रही है। हम दिल्ली के नरेला में इंटीग्रेटेड एजुकेशन हब बनाने जा रहे है। युवाओं के टैलेंट हंट के लिए 10 करोड़ रुपये देने का प्रावधान रखा गया है। दिल्ली में अभी तक सैनिक स्कूल नहीं था, अब सरकार दिल्ली में सैनिक स्कूल खोलने जा रही है, दिल्ली में प्ले स्कूल को नियंत्रित करने के लिए सरकार पॉलिसी लेकर आएगी।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री रेखा पेश कर रहीं 1 लाख तीन हजार 700 करोड़ का बजट

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 12:31 IST