अपडेटेड 24 March 2026 at 12:49 IST

BREAKING: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पेश कर रहीं 1 लाख तीन हजार 700 करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिल रहा?

Delhi Budget 2026-27: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश कर रही हैं। दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है, जिसमें विकास, पर्यावरण और शहरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। पढ़ें किसे क्या मिला?

Follow : Google News Icon  
Cm Rekha Gupta on Delhi Budget
दिल्ली का बजट पेश कर रहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता | Image: @gupta_rekha

Delhi Budget 2026-27: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपना दूसरा बजट पेश कर रही हैं। कल सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रखा गया था। 2026-27 के लिए बजट अनुमान 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपये यानी 1,03,700 करोड़ रखा गया है। यह बजट पिछले बजट से भी बड़ा है।

दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है, जिसमें विकास, पर्यावरण और शहरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में 74,000 करोड़ टैक्स राजस्व और 900 करोड़ नॉन-टैक्स राजस्व से आने का अनुमान है, जबकि शेष राशि केंद्र सरकार की मदद, बाजार से लिए जाने वाले लोन और ओपनिंग बैलेंस से जुटाई जाएगी।

किस-किस सेक्टर को क्या मिला? 

  • नगर निगम (MCD) को 11,666 करोड़ का बड़ा आवंटन दिया गया है, जबकि लोक निर्माण विभाग (PWD) के लिए 5,921 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। 
  • शहरी विकास के लिए 7,887 करोड़, यमुना विकास बोर्ड के लिए 300 करोड़ रुपये और कच्ची कॉलोनियों के विकास के लिए 800 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • इसके अलावा, दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड को 787 करोड़ और विकास विभाग को 960 करोड़ दिए जाएंगे। 
  • राजधानी में सड़कों के विकास को गति देने के लिए 750 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 1,392 करोड़ और अतिरिक्त 1,000 करोड़ का अलग प्रावधान रखा गया है। 
  • ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए 500 करोड़ से अधिक का बजट निर्धारित किया गया है। 
  • विधायकों के लिए 350 करोड़ का फंड भी तय किया गया है। बजट में गैर-अनुरूप क्षेत्रों (नॉन-कन्फॉर्मिंग एरिया) के विकास के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। 
  • कुल मिलाकर, दिल्ली सरकार का यह बजट विकास, हरित पहल और शहरी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक संतुलित प्रयास माना जा रहा है।

दिल्ली जल बोर्ड को 9000 करोड़ रुपये 

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बताया कि दिल्ली में पानी और सीवर की लाइन डालने के लिए 9000 करोड़ रुपये दिल्ली जल बोर्ड को दिया जाएगा। इससे दिल्‍ली में बारिश के दिनों में पानी भरने की समस्‍या से निजात मिलेगी। दिल्ली में जो ड्रेन (drains) है, उसके ऊपर सोलर पैनल लगाया जाएगा। 

जेनेटिक बीमारियों के लिए खास योजना 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में कहा कि जब कोई बच्चा घर में जन्म लेता है तो वह परिवार के लिए अनमोल होता है। बच्चे में कई बार जेनेटिक बीमारी होती है, लेकिन इसका पता बाद में चलता है। बच्चा परिवार पर बोझ बन जाता है। इसलिए सरकार विशेष योजना ‘अनमोल’ लेकर आई है। सरकार ने 25 करोड़ रुपये का बजट रखा है। यह 56 टेस्ट सरकार करवाएगी ताकि समय रहते बच्चे की बीमारी का पता चल सके। 

Advertisement

दिल्ली सरकार ने बजट 2026-27 में सरकारी स्कूल की नौवीं क्लास की लड़कियों को साइकिल और लड़कों को लैपटॉप देने का ऐलान किया है। जिसके लिए 50 करोड़ और 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने बजट में छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की धमकी

 

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 11:47 IST