अपडेटेड 2 March 2025 at 13:11 IST
'लक्ष्मी नगर की समस्याओं का जल्द होगा समाधान', BJP MLA अभय वर्मा बोले- CM को सौंपा 100 दिनों के काम का ब्लूप्रिंट
MLA अभय वर्मा ने कहा कि लक्ष्मी नगर में नाला, पार्किंग और ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या है, जिसको जल्द ठीक किया जाएगा।
BJP MLA Abhay Verma Statement: दिल्ली में BJP की नई सरकार एक्शन मोड में है। एक के बाद एक ताबड़तोड़ और बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। BJP सरकार ने अगले 100 दिनों का प्लान भी तैयार कर लिया है। इस बीच BJP के निर्वाचित विधायकों ने भी 100 दिनों के एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया। BJP MLA अभय वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता देखेगी कि BJP का यह विधायक कैसे 100 दिनों में विकास के काम करेगा।
इस बार के विधानसभा चुनाव में अभय वर्मा ने फिर लक्ष्मी नगर सीट से जीत हासिल की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के बीबी त्यागी को 11 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। वह 2020 में भी जीते थे।
हमने रोहिंग्या को बाहर निकालने का काम किया- अभय वर्मा
BJP विधायक अभय वर्मा ने कहा कि हमने 100 दिन का अपने काम का ब्लूप्रिंट बनाकर सीएम को दे दिया है। दिल्ली की जनता देखेगी कि BJP का यह विधायक कैसे 100 दिनों में सारे विकास रूपी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने सबसे पहले रोहिंग्या को बाहर निकालने के लिए काम किया। लक्ष्मी नगर से हजारों की संख्या में रोहिंग्या को बाहर किया। सब ओखला जाकर बसे हैं।
MLA अभय वर्मा ने कहा कि रोहिंग्या का मुद्दा पूरे दिल्ली का है। लक्ष्मी नगर में नाला, पार्किंग और ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या है, जिसको जल्द ठीक किया जाएगा। स्टूडेंट के लिए सरकारी लाइब्रेरी बनवाई जाएगी।
'PM ने जो गारंटियां दी, उसे पूरा करेंगे'
उन्होंने कहा कि हमने जो संकल्प जनता के सामने रखे थे, जो PM मोदी ने गारंटियां दी थीं... उन पर हम काम कर रहे हैं। हमने आयुष्मान भारत लागू किया, CAG की रिपोर्ट सदन के पटल पर लेकर आए। आम आदमी पार्टी की पोल खुली है। भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था। यमुना के सामने आरती करके सत्ता की शुरुआत की थीं। ये संदेश दिया है कि मां यमुना को हम साफ करेंगे। तो बड़े बड़े वादे किए है और लक्ष्य को लेकर हमने काम शुरू कर दिए हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 March 2025 at 13:11 IST