Breaking: दिल्ली के कालिंदी कुंज में MCD का बड़ा एक्शन, अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर; इलाके में भारी तनाव, पुलिसबल तैनात
दिल्ली के कालिंदी कुंज और मदनपुर खादर में MCD ने अचानक से कार्रवाई शुरू करते हुए अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चलवाना शुरू कर दिया है। ऐसे में इलाके में तनाव बढ़ता जा रहा है, इसलिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती भी कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें
- भारत
- 2 min read
Bulldozer Action in Delhi: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कालिंदी कुंज इलाके में बनी झुग्गियों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दरअसल मदनपुर खादर में अवैध झुग्गियां बनी हुई थीं, जिन्हें अब तोड़ा जा रहा है। ओ-जोन एरिया में बनी झुग्गियों को MCD की टीम ने पहुंचकर बुलडोजर के साथ ये झुग्गियों को हटाने का काम शुरू किया है। ऐसे में इलाके में भारी तनाव देखने को मिल रहा है, इसलिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी यहां पहले ही तैनात कर दिया गया था।
सरकारी जमीन पर बनी है अवैध झुग्गियां
दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सोमवार (16 जून) से कालिंदी कुंज इलाके में अवैध झुग्गी बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। मदनपुर खादर और आसपास के O-जोन एरिया में बनी अवैध झुग्गियों को हटाने का ये अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक ये झुग्गियां सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के बनी हुई थीं।
कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किए गए हैं। इलाके में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए भारी सुरक्षा बल लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था। लेकिन फिर भी इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। MCD अधिकारियों ने बताया कि ये अभियान शहर में अवैध कब्जों को हटाने की व्यापक मुहिम का हिस्सा है। इससे पहले भी कई इलाकों में ऐसी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं।
झुग्गियों वाले लोग कहां जाएंगे?
प्रशासन का कहना है कि जो परिवार वास्तव में जरूरतमंद हैं, उन्हें व्यवस्था या पुनर्वास योजना के तहत मदद दी जाएगी। हालांकि अवैध निर्माण करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। ये कार्रवाई दिल्ली को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। MCD का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 16 June 2026 at 11:33 IST