Delhi: IRS अधिकारी की बेटी के साथ रेप के बाद हत्या का आरोपी नौकर चढ़ा पुलिस के हत्थे, वारदात की असली वजह आई सामने; चौंकाने वाले खुलासे
Delhi Murder News: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में बुधवार सुबह एक IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।
Delhi Murder News: दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हिल इलाके में बुधवार सुबह एक IRS अधिकारी की बेटी की हत्या से हड़कंप मच गया। 22 वर्षीय पीड़िता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। अब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी नौकर राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शुरुआती जांच में आशंका जताई है कि आरोपी ने हत्या से पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया था। फिर मोबाइल चार्जर के तार से उसका गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी का घर से निकलते वक्त का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
इस हत्या के लिए घरेलू सहायक पर मुख्य रूप से संदेह जताया जा रहा था। अब दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके के एक OYO होटल से आरोपी नौकर राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। वो घटना के बाद से फरार था और होटल में छुपा हुआ था।
बता दें कि मृतक युवती के पिता 1997 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं और फिलहाल जीएसटी डिपार्मेंट में गुरुग्राम में तैनात हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, मृतक लड़की के माता-पिता हर रोज की तरह सुबह लगभग 5:30 बजे वॉक और फिर जिम के लिए निकले थे। जब वो 8:30 बजे वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर उनकी बेटी की लाश पड़ी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को कॉल किया जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।
पुलिस की माने तो, लड़की के साथ पहले हाथापाई की गई, फिर रेप की आशंका जताई जा रही है, उसके बाद मोबाइल चार्जर के तार से गला घोटकर हत्या कर दी गई। युवती के शरीर पर चोटों के भी निशान हैं। उसने इंजीनियरिंग की हुई थी और अब यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।
बदले की भावना में दिया हत्या को अंजाम
शुरुआती जांच में हत्या का शक राहुल पर था जो उनके घर में पहले काम करता था लेकिन करीब दो महीने पहले पैसों की हेराफेरी के चलते काम से निकाल दिया गया था। वह राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिसमें वो सुबह 6:00 बजे के आसपास इलाके में देखा गया था। वो घर में जाते और बाहर निकलते हुए देखा गया था। आरोपी करीब 40 मिनट तक घर में रहा।
राहुल आठ महीने से इनके घर पर काम कर रहा था,लेकिन करीब दो महीने पहले नौकरी से हटा दिया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि उसने बदले की भावना के चलते ये घिनौना काम किया है। अब पोस्टमाटर्म रिपोर्ट से पुष्टि हो पाएगी कि युवती के साथ सेक्सुअल असॉल्ट हुआ है या नहीं। साथ ही पुलिस ये भी जांच कर रही है कि क्या वो घर से कुछ सामान लूटकर भागा था। जब पुलिस राहुल के अलवर स्थित घर पर पहुंची, तो उन्हें पता चला कि वह पहले भी छेड़छाड़ की घटना में शामिल था। वो कल रात ही अलवर से दिल्ली पहुंचा था।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 April 2026 at 21:00 IST