दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI पहुंचा 420; प्रदूषण के चलते मंडराने लगा 'सांसों का संकट'
बारिश के बाद दिल्ली वालों को साफ हवा में सांस लेने की जो थोड़ी राहत मिली थी, वह अब खत्म हो गई है। कुछ दिन पहले तक मौसम में नमी और बारिश के चलते प्रदूषण का स्तर नीचे आया था, लेकिन सोमवार सुबह राजधानी फिर धुंध की चादर में लिपटी नजर आई।
- भारत
- 2 min read
बारिश के बाद दिल्ली वालों को साफ हवा में सांस लेने की जो थोड़ी राहत मिली थी, वह अब खत्म हो गई है। कुछ दिन पहले तक मौसम में नमी और बारिश के चलते प्रदूषण का स्तर नीचे आया था, लेकिन सोमवार सुबह राजधानी फिर धुंध की चादर में लिपटी नजर आई। हवा की गुणवत्ता एक बार फिर बेहद खराब हो गई है। सुबह 8:05 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 310 दर्ज किया गया।
सबसे ज्यादा चिंता जहांगीरपुरी की हवा को लेकर है, जहां AQI 420 तक पहुंच गया। यह गंभीर श्रेणी में आता है। दिवाली से पहले प्रदूषण का इस तरह बढ़ना लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।
पाबंदियों के बावजूद प्रदूषण पर नहीं लग रहा लगाम
दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। 1 नवंबर से BS-VI मानक से नीचे के बाहरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर गैर-जरूरी निर्माण गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई है। इसके बावजूद प्रदूषण का स्तर चिंता बढ़ा रहा है।दिवाली के दौरान आतिशबाजी होने से स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और प्रदूषण के संपर्क में आने से बचने की जरूरत है।
दिल्ली के 10 प्रमुख इलाकों में AQI का हाल
उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर काफी अलग है। कुछ इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है।
- नई दिल्ली- 399
- लक्ष्मी नगर- 253
- आनंद विहार- 179
- पंजाबी बाग- 391
- रोहिणी- 326
- सफदरजंग एनक्लेव- 398
- साकेत- 378
- ITO- 349
- शाहदरा- 459
- सोनिया विहार- 457
इन आंकड़ों में शाहदरा और सोनिया विहार सबसे ज्यादा प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। यहां AQI 450 के पार दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें- 'टेढ़ी गर्दन, लचकती कमर...'श्रीराम से तुलना कर धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर दिया विवादित बयान, बोले- बंसी बजाना खेल, धनुष चलावा वीरता- VIDEO
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 2 November 2026 at 13:11 IST