अपडेटेड 26 November 2024 at 23:47 IST
Delhi AQI: बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, AQI 343 पर पहुंचा
अगले 24 घंटे में वायु गुणवत्ता और भी खराब हो सकती है और हवा के रुख के कारण यह फिर से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच सकती है।
Delhi AQI: दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हवा के रुख में बदलाव के कारण अगले 24 घंटे में यह ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच सकती है।
मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के 39 निगरानी स्टेशनों में से किसी में भी वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज नहीं की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 343 दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन यह 349 था।
' स्काईमेट वेदर सर्विसेज' के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि अगले 24 घंटे में वायु गुणवत्ता और भी खराब हो सकती है और हवा के रुख के कारण यह फिर से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच सकती है।
स्काईमेट वेदर सर्विसेज के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि अगले 24 घंटे में वायु गुणवत्ता खराब हो सकती है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 26 November 2024 at 23:47 IST