स्‍कूलों में ORS, दोपहर 12 से 3 बजे तक मजदूरों के काम पर रोक...दिल्ली में हीट वेव एक्शन प्लान लागू; अस्‍पतालों में भी बनेंगे 'कूल रूम'

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लू और गर्मी की चरम स्थिति से निपटने के लिए 'हीट वेव एक्शन प्लान 2026' की गहन समीक्षा की और इसे और मजबूत बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Follow :  
×

Share


स्‍कूलों में ORS, दोपहर 12 से 3 बजे तक मजदूरों के काम पर रोक...दिल्ली में हीट वेव एक्शन प्लान लागू; अस्‍पतालों में भी बनेंगे 'कूल रूम' | Image: Pixabay

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लू और गर्मी की चरम स्थिति से निपटने के लिए 'हीट वेव एक्शन प्लान 2026' की गहन समीक्षा की और इसे और मजबूत बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार योजना को पहले से कहीं अधिक वैज्ञानिक आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें स्कूली बच्चों और निर्माण श्रमिकों पर खास फोकस है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में ORS का घोल उपलब्ध रहेगा। जरूरत पड़ने पर बच्चों को घर भेजने से पहले यह पिलाया जाएगा, ताकि रास्ते में डिहाइड्रेशन का कोई जोखिम न हो। वहीं, निर्माण साइट्स पर दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहरी काम पूरी तरह बंद रहेगा। वहां पानी, टोपी, गमछा और जरूरी मेडिकल मदद सुनिश्चित की जाएगी।

जानवरों और बिजली आपूर्ति पर जोर

पशु-पक्षियों के लिए पानी और छाया की व्यवस्था के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। हीट वेव प्रभावितों के लिए विशेष टीमें भी तैनात हो रही हैं। बिजली के मोर्चे पर दिल्ली में तापमान 40 डिग्री से ऊपर 40 दिनों तक रहने का ट्रेंड चिंताजनक है। इस सीजन पीक डिमांड 9,000 मेगावाट को पार कर सकती है, जो पिछले साल के 8,442 मेगावाट से ज्यादा है। सीएम ने बिजली कंपनियों को चेतावनी दी कि कोई कटौती बर्दाश्त नहीं होगी।

कूल रूफ पॉलिसी और स्वास्थ्य तैयारियां

'कूल रूफ पॉलिसी 2026' के तहत कश्मीरी गेट बस अड्डे की 28,674 वर्ग फुट छत पर रिफ्लेक्टिव कोटिंग पूरी हो चुकी है, जो अंदर का तापमान कम करेगी। 13 जिलों के 339+ स्वास्थ्य केंद्र अलर्ट मोड में हैं, जबकि 30 से ज्यादा अस्पतालों में 5-बेड वाले विशेष 'कूल रूम' तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें- रेपिस्‍ट, बाल यौन अपराधी और गद्दार... ट्रंप पर गोली चलाने से 10 मिनट पहले हमलवार ने लिखा था मेनिफेस्टो; सीक्रेट सर्विस की भी खोली पोल
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 27 April 2026 at 10:19 IST