CNG Price Hike: आम लोगों को लगा महंगाई का एक और झटका, दिल्ली-NCR में फिर बढ़ें CNG के दाम, जानें अब कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल के बाद अब एक बार फिर से दिल्ली-NCR में सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। 11 दिन में चौथी बार CNG के दाम बढ़े हैं। जानें अब कितने रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम | Image: X

आम आदमी को एक और महंगाई का झटका लगा है। एक तरफ जहां हर कोई पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से परेशान है। वहीं, इस बीच अब CNG भी आम आदमी की जेब खाली कर रहा है। दिल्ली-NCR में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं।

दिल्ली-NCR में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतें मंगलवार (26 मई) को 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गईं, जो दो हफ्तों में चौथी बढ़ोतरी है। कल तक CNG का रेट 81.09 था। मगर अब 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह और महंगा हो गया है।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम

इस ताजा बदलाव के बाद दिल्ली में CNG की दरें अब 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं, कल तक CNG का रेट 81.09 था। जबकि नोएडा और गाजियाबाद में लोगों को 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम चुकाने होंगे।

11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

बता दें कि मई महीने में यह चौथी बार है जब सीएनजी महंगा हुआ है। 23 मई (शनिवार) को सीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे, जिसके बाद इसका रेट 80.09 रुपये से बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गया था। आज 26 मई को फिर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई।

किराए में इजाफा की संभावना

इस बढ़ोतरी से ऑटो-रिक्शा, टैक्सी चालकों और सीएनजी वाहन चलाने वाले मध्यम वर्गीय परिवारों पर सीधा असर पड़ेगा। कई चालकों का कहना है कि सीएनजी के दाम बढ़ने से किराए बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता, जिसका सीधा असर आम यात्री पर पड़ेगा। यह बढ़ोतरी मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष और उसके चलते वैश्विक सप्लाई चेन में आई अस्थिरता की वजह से और भी ज्यादा बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: इन देशों में इबोला के कहर के बीच सरकार अलर्ट, DGCA ने जारी की गाइडलाइंस
 


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 May 2026 at 07:28 IST