BRICS नेताओं ने फैमिली फोटो के लिए दिया पोज, फिर सुना PM मोदी का संबोधन... अब चीन के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद स्वेदश रवाना हो गए हैं। वे 7 साल के लंबे अतंराल के बाद शनिवार को दो दिवसीय आयोजित ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे थे।
- भारत
- 2 min read
Xi Jinping Leaves for China: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में हिस्सा लेने के बाद नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना हो गए हैं। वह 12-13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय समिट में शामिल होने के लिए शनिवार को भारत पहुंचे थे।
शी जिनपिंग का यह भारत दौरा राजनयिक मोर्चे पर बेहद खास रहा, क्योंकि वह 7 साल के लंबे समय बाद भारत आए थे। समिट के दूसरे दिन उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुना। इससे ठीक पहले उन्होंने पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ ब्रिक्स की 'फैमिली फोटो' भी खिंचवाई।
जिनपिंग के साथ प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा था भारत
शी जिनपिंग शनिवार दोपहर 'एयर चाइना' फ्लाइट से देश की राजधानी नई दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ चीन का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया था। इसमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी के पॉलिटिकल ब्यूरो की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य काई ची और चीन के विदेश मंत्री वांग यी शामिल रहे।
PM मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक
इसके बाद वह एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच आर्मर्ड होंगछी एन701 कार से पहले होटल गए। इसके बाद वह ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत मंडपम पहुंचे। समिट के आयोजन स्थल पहुंचे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिनपिंग का गर्मजोशी से स्वागत किया। समिट से इतर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई, जो करीब 45 मिनट तक चली।
द्विपक्षीय वार्ता में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने द्विपक्षीय बैठक के बारे में एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने बताया, ' दोनों नेताओं के बीच एक सार्थक बैठक हुई, जिसमें उन्होंने तियानजिन में हुई पिछली मुलाकात के बाद से भारत-चीन संबंधों में हुई लगातार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया और आपसी सम्मान, आपसी हित और आपसी संवेदनशीलता के आधार पर सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।'
यह भी पढ़ें: BRICS Summit Day 2: भारत मंडपम में फिर लगा दिग्गजों का जमावड़ा, PM मोदी की ताबड़तोड़ अहम बैठकें
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 13 September 2026 at 12:26 IST