BRICS Summit: दफ्तर बंद, स्कूलों में छुट्टियां, 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या बंद? जानें डिटेल; मेट्रो को लेकर भी बड़ा अपडेट
दिल्ली में ब्रिक्स लीडर्स समिट के कारण 11 से 13 सितंबर तक शहर में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं, सरकारी दफ्तर में भी छुट्टी दे दी गई है। आईए जानते हैं दिल्ली मेट्रो को लेकर क्या अपडेट है...
- भारत
- 3 min read
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सदस्य देश के नेताओ का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया हैं। इस बड़े आयोजन को लेकर राजधानी को अभेद्य किले में बदल दिया गया है। मुख्य आयोजन स्थल भारत मंडपम के आसपास करीब 15 हजार जवान तैनात किए गए हैं। आसपास के कई दफ्तर बंद कर दिए गए हैं और पूरे शहर के स्कूलों में आज छुट्टियां घोषित की गई हैं। ऐसे में दिल्लीवालों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या मेट्रो सेवा भी प्रभावित रहेगी। तो जानतें हैं 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में क्या खुला रहेंगे और क्या बंद?
11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में ब्रिक्स लीडर्स समिट के कारण सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सख्त रहेगी। पूरी दिल्ली बंद नहीं होगी, लेकिन कई सड़कों पर ट्रैफिक कंट्रोल, वाहनों का डायवर्जन और वीवीआईपी मूवमेंट के कारण आवाजाही प्रभावित हो सकती है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत के अलावा 25 देश हिस्सा लेंगे। इसमें ब्रिक्स के 11 सदस्य देश, 10 ब्रिक्स सहयोगी देश और पांच देश विभिन्न क्षेत्रीय समूहों के अध्यक्ष होने के नाते इसमें शामिल होंगे।
दिल्ली में क्या-क्या खुला रहेगा?
- दिल्ली शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल शुक्रवार 11 सितंबर को बंद रहेंगे।
- एनसीटी दिल्ली के अंतर्गत आने वाले दिल्ली सरकार के सभी दफ्तर, स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) भी 11 सितंबर को बंद रहेंगे।
- उपराज्यपाल ने ब्रिक्स समिट को देखते हुए 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
- रेलवे पर भी असर पड़ा है। दिल्ली में 26 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।
- दर्जनों अन्य ट्रेनों के संचालन पर पाबंदियां रहेंगी, जिनमें 40 मिनट तक की देरी भी शामिल है।
- 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में नॉन-शेड्यूल्ड उड़ानों पर रोक लगाई गई है।
- सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम भी 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेगा।
- 14 सितंबर को म्यूजियम का साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए यह 15 सितंबर से दोबारा आम लोगों के लिए खुलेगा।
दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद?
- दिल्ली में 11 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर में इस तारीख को बैंक अवकाश के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया गया है।
- प्राइवेट ऑफिस सामान्य रूप से काम करते रहेंगे, हालांकि सेंट्रल दिल्ली और वीवीआईपी मूवमेंट प्रभावित क्षेत्रों से गुजरने वाले कर्मचारियों को ट्रैफिक पाबंदियों, डायवर्जन और देरी का सामना करना पड़ सकता है।
- दिल्ली मेट्रो की सेवा पूरे नेटवर्क पर अगले आदेश तक चालू रहेगी। समिट के दौरान दिल्लीवासियों को ट्रैफिक व्यवस्था का ध्यान रखते हुए यात्रा की योजना बनानी चाहिए।
- 13 सितंबर तक राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन म्यूजियम और अमृत उद्यान आम लोगों के लिए बंद रहेंगे।
- शनिवार को राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में ‘चेंज ऑफ गार्ड’ सेरेमनी भी नहीं होगी।
बता दें कि ब्रिक्स अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। मुख्य ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा। यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट, ऊर्जा आपूर्ति की चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीतियों के प्रभाव से जूझ रही है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 11 September 2026 at 08:49 IST